इस हसीना ने 6 साल बड़े क्रिकेटर संग किया ब्याह, डांस से मिली पॉपुलैरिटी, आज इस हाल में जी रही जिंदगी

धनश्री वर्मा इस वक्त रियलिटी शो झलक दिखला जा में नजर आ रही है और फाइनल तक भी पहुंच चुकी हैं। वह अक्सर अपने डांस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। बता दें की एक्ट्रेस ने झलक दिखलाजा 11 में अपने शानदार प्रदर्शन के चलते लोगों का दिल जीत लिया। आज हम आपको धनश्री वर्मा की नेटवर्क के बारे में बताने वाले हैं।
धनश्री वर्मा का जन्म 27 सितंबर 1996 को दुबई में हुआ था। बहुत कम लोग इस बारे में जानते हैं कि वह एक डेंटिस्ट है। लेकिन डांस के लिए वह हमेशा से ही आगे रही और अपने पैशन को फॉलो करते हुए यूट्यूब पर उन्होंने चैनल बनाया। जहां पर अक्सर उन्हें अपनी डांस वीडियो को शेयर करते हुए देखा जाता है।
धनश्री वर्मा आज के वक्त में यूट्यूब का एक जाना माना चेहरा बन चुकी है। 2.5 मिलियन से ज्यादा उनके फॉलोअर्स है। बता दे की एक्ट्रेस यूट्यूब चैनल के जरिए और सोशल मीडिया के अलावा ब्रांड एंडोर्समेंट और कोरियोग्राफी से भी अच्छी खासी कमाई कर लेती है। एबीपी की एक रिपोर्ट की माने तो धनश्री की नेटवर्थ 3 मिलियन डॉलर यानी की 24 करोड़ के आसपास की है


Click it and Unblock the Notifications

