#100CroreClub: शानदार एंट्री का लग गया टिकट, स्वागत नहीं करोगे?
Recommended Video

Dhadak Trailer Reaction: Jhanvi Kapoor | Ishaan Khatter | Karan Johar | FilmiBeat
इस साल के सबसे चर्चित ़डेब्यू में से एक जान्हवी कपूर और इशान खट्टर की जोड़ी को आखिरकार करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन्स ने आधिकारिक रूप से लॉन्च कर दिया है। धड़क का ट्रेलर दर्शकों के सामने है और इसे उम्मीद के मुताबिक काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।
ट्रेलर रिलीज़ हुए अभी केवल एक घंटा हुआ है और यू ट्यूब पर ट्रेलर को करीब 3.5 लाख लोग देख चुके हैं। वहीं इसे काफी पसंद भी किया जा रहा है। फिल्म मराठी फिल्म सैराट की आधिकारिक रीमेक है। सैराट 100 करोड़ क्लब में एंट्री लेने वाली पहली मराठी ब्लॉकबस्टर है।

और धड़क के ट्रेलर को देखकर साफ समझ आ चुका है कि फिल्म 100 करोड़ क्लब में आसानी से एंट्री ले सकती है। जान्हवी और इशान की जोड़ी पर जहां दर्शकों का रिस्पॉन्स पॉज़िटिव है। वहीं दूसरी तरफ, फिल्म में वो सब कुछ है जो आसानी से 100 करोड़ का रास्ता तय करेगा।
dhadak trailer dharma productions jahnvi kapoor ishan khattar धड़क ट्रेलर धर्मा प्रोडक्शन्स जान्हवी कपूर इशान खट्टर


Click it and Unblock the Notifications