22 की उम्र में पहली फिल्म, आते ही Bold सीन, दनादन हो गए वायरल.. ये हैं अगले सुपरस्टार
हाल ही में जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर की आने वाली फिल्म धड़क का मच अवेटेड ट्रेलर रिलज किया गया है। श्रीदेवी की बिटिया जाह्नवी ने कमाल कर दिया धमाल मचा दिया। धड़क के ट्रेलर में जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर की जबरदस्त कैमिस्ट्री देखने को मिली। ट्रेलर में जाह्नवी की एंट्री से लेकर ईशान खट्टर के बेसुरे गाने तक की तारीफें हो रही हैं। सैराट की इस हिंदी रीमेक का एक-एक सीन धमाकेदार है। जिसके चलते ये ट्रेलर रिलीज होते ही वायरल हो गया बॉलीवुड सेलेब्रिटीज से लेकर फैंस तक बस ट्रेलर और इन दो न्यूकमर्स की तारीफों के पुल बांधते नजर आ रहे हैं।
[Dhadak Trailer: रिलीज से पहले ब्लॉकबस्टर, 1 दिन में टूट पड़े करोड़ों, एकदम सुपरहिट]
इस ट्रेलर लॉन्च के बाद जहां एक तरफ जन्हवी कपूर को लेकर लोग दीवाने हुए जा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर की फैन फॉलोइंग भी कुछ कम नहीं है। बता दें दोनों की आने वाली ये फिल्म मराठी फिल्म सैराट का हिंदी रीमेक है। इस फिल्म में ईशान खट्टर श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी के साथ रोमांस करते नजर आएंगे। वहीं इस फिल्म के ट्रेलर में ईशान खट्टर को काफी तारीफें मिल रही हैं। हो भी क्यों न, ईशान असल जिंदगी में किसी एक्टर से कम ग्लैमरस नहीं हैं।

लीड एक्टर के तौर पर भले ही ईशान धड़क से डेब्यू करने जा रहे हों लेकिन फिल्मों से वो काफी समय से जुड़े हैं। उन्होंने शाहिद कपूर की फिल्म उड़ता पंजाब में बतौर असिस्टेंट डाइरेक्टर काम किया है। आगे देखें ईशान की बेहद हॉट तस्वीरें और जाने उनके बारे में कुछ दिलचस्प बातें-


Click it and Unblock the Notifications