..................... Devyani Chaubal was the third woman in Rajesh Khanna life, but she had leaked all the private information about him - Hindi Filmibeat

राजेश खन्ना की जिंदगी में इस औरत ने मचा दिया था बवाल, नशे में उठाया फायदा, कही थी संबंध बनाने तक की बात

Devyani Chaubal

राजेश खन्ना बॉलीवुड के सुपरस्टार्स की लिस्ट में शुमार थे और वह अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल जिंदगी के लिए जाने जाते थे। बता दे की उन्होंने साल 1973 में खुद से 15 साल छोटी डिंपल कपाड़िया के साथ में शादी रचा ली। लेकिन अंजु महेंद्रु हमेशा ही उनकी जिंदगी में प्यार बनकर जुड़ी रही। बाद में डिंपल कपाड़िया शादी के 10 साल बाद अपनी बेटियों को लेकर अलग रहने लगी। लेकिन राजेश खन्ना के जीवन में अंजू और डिंपल के साथ-साथ एक और तीसरी महिला भी थी। दरअसल हम बात कर रहे हैं देवयानी चौबल की।इस महिला ने राजेश का भरोसा इस कदर तोड़ा कि वह अंदर तक टूट गए थे।

देवयानी चौबल थी पेशे से निडर पत्रकार

अगर हम देवयानी चौबल की बात करें तो वह पेशे से एक पत्रकार हुआ करती थी और गॉसिप पत्रकारिता का चलन भी वही लेकर आई। वह फ्रेंकली स्पीकिंग नाम का कॉलम लिखा करती थी जो की फिल्मी गलियारों में काफी ज्यादा पसंद किया जाता था। बता दे कि राजेश खन्ना और देवयानी चौबल काफी अच्छे दोस्त हुआ करते थे। देवयानी एक निडर पत्रकार हुआ करती थी जो कि ज्यादातर एक्टर्स को अपने निशाने पर लिया करती थी। लेकिन उनका कोई कुछ बिगाड़ भी नहीं पाता था। यहां तक कि वह एक अच्छे खासे परिवार से ताल्लुक रखती थी और उनके परिवार में कई सारे बैरिस्टर भी थे।

देवयानी के धोखे से टूट गए थे राजेश खन्ना

लेकिन देवयानी चौबल और राजेश खन्ना काफी ज्यादा करीबी दोस्त थे। बताया तो यह भी जाता है कि राजेश खन्ना को सुपर स्टार का दर्जा सबसे पहले देवयानी ने अपने कॉलम से दिया। लेकिन उनके एक धोखे ने राजेश खन्ना को उनके खिलाफ कर दिया। राजेश खन्ना ने स्टारडस्ट मैगजीन को एक इंटरव्यू दिया और देवयानी को लेकर बात कही थी।

राजेश खन्ना ने देवयानी को लेकर तोड़ी थी चुप्पी

राजेश खन्ना ने अपने इस इंटरव्यू में बताया था कि "वह मेरी काफी अच्छी दोस्त हुआ करती थी। वह एक जिंदादिल और दमदार कलम वाली लड़की थी। उसने मुझे सफलता दिलाने में एक अहम किरदार अदा किया। लेकिन यह सब बर्बाद तब हुआ जब वह कुछ करीबी दोस्तों के साथ मेरे घर पर पहुंची। हम सब ड्रिंक कर रहे थे और कुछ निजी बातें भी हमने शेयर की। लेकिन अगले हफ्ते मैंने यही देखा कि उसके कॉलम में यह सब लिखा हुआ था। उसने माफी मांगने के बजे मुझे कहा कि मैं पहले एक पत्रकार हूं। जिस वजह से आज तक मैंने उससे कभी बात नहीं की। वह बीमार होकर अस्पताल में रहिए लेकिन मैं उससे मिलने नहीं गया। मैंने उसको माफ कर दिया है लेकिन मैं कुछ भूल नहीं सकता। माफ करना लेकिन मैं कोई भगवान नहीं हूं।" अगर हम देवयानी की बात करें तो उन्होंने खुद एक बार लिख दिया था कि राजेश खन्ना एक अकेले ऐसे सितारे हैं जिनके साथ में उन्होंने संबंध बनाए थे।

Read more about: devyani chaubal rajesh khanna
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X