बॉलीवुड की पहली किसिंग सीन से लेकर, अजय देवगन के लिप लॉक तक- जानें सबसे लंबे KISSING सीन्स

By Filmibeat Desk
devika-rani-ajay-devgan-to-hrithik-roshan-know-about-bollywood-s-longest-kissing-scenes

Kiss Day: आज किस डे के मौके पर हम बॉलीवुड की उन फिल्मों के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिसके किसिंग सालों साल चर्चा में बने रहे। वैलेंटाइन डे से एक दिन पहले यानि की 13 फरवरी को लव बर्ड्स 'किस डे' सेलिब्रेट करते हैं। लोग एक दूसरे से प्यार का इजहार करते हैं। बॉलीवुड में भी कई ऐसे किसिंग सीन्स हैं, जो इतने खास हैं कि आज भी लोगों को उनका रोमांस याद है।

लेकिन क्या आपको पता है, बॉलीवुड का सबसे पहला किसिंग सीन 1933 में आई फिल्म 'कर्मा' में था। जहां सलमान खान जैसे एक्टर हैं, जो अभी तक 'नो किसिंग सीन' की पॉलिसी पर चल रहे हैं। वहीं, शाहरुख खान से लेकर आमिर खान और अजय देवगन भी स्क्रीन पर kiss कर चुके हैं। बॉलीवुड में कई फिल्में आई और कई किस सीन फिल्माए गए.. लेकिन कुछ सीन ऐसे हैं, जिसे दर्शक आज भी याद किया करते हैं और जिसने फिल्मों में अपनी छाप छोड़ी।

पहला ऑनस्क्रीन kiss

पहला ऑनस्क्रीन kiss

देविका रानी और हिमांशु राय ने 1933 में फिल्म 'कर्मा' में पहली बार ऑनस्क्रीन किस किया था। यह किसिंग सीन 4 मिनट लंबा था। यह बॉलीवुड की सबसे लंबी किसिंग सीन है। बता दें, ये सितारे रियल लाइफ के पति- पत्नी थे।

बनाया था रिकॉर्ड

बनाया था रिकॉर्ड

फिल्म 'राजा हिंदुस्तानी' में करिश्मा कपूर और आमिर खान के बीच का जो किसिंग था.. वह उस वक्त बॉलीवुड का सबसे लंबा और चर्चित किसिंग सीन था।

सबसे हॉट किसिंग सीन

सबसे हॉट किसिंग सीन

फिल्म दयावान का गाना 'आज फिर तुम पे प्यार आया है' आज भी सबके दिलों दिमाग में ताजा है। वहीं, गाने में माधुरी दीक्षित और विनोद खन्ना के हॉट किस को कौन भूल सकता है। यह भी बॉलीवुड की सबसे लंबी किसिंग सीन्स में शामिल है।

रणवीर- अनुष्का

रणवीर- अनुष्का

फिल्म बैंड बाजा बारात में रणवीर सिंह और अनुष्का शर्मा के बीच एक मिनट लंबा किसिंग सीन फिल्माया गया था।

अजय देवगन का रिकॉर्ड

अजय देवगन का रिकॉर्ड

अपने तीन दशक के करियर में अजय देवगन ने फिल्म शिवाय में पहली बार ऑनस्क्रीन किस किया था। यह 3 मिनट लंबा सीन था, हालांकि बाद में कुछ सेकेंड काट दिया गया।

ऋतिक- ऐश्वर्या

ऋतिक- ऐश्वर्या

ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या राय का यह किसिंग सीन काफी लंबा फिल्माया गया था। इस पर काफी विवाद हुआ कि बच्चन परिवार को इस पर आपत्ति थी। बाद में इसे कुछ सेकेंड एडिट कर दिया गया था।

दीपिका पादुकोण- रणवीर सिंह

दीपिका पादुकोण- रणवीर सिंह

फिल्म 'गोलियों की रासलीला-रामलीला' में दीपिका और रणवीर ने कई इंटिमेट सीन्स दिये हैं। लेकिन फिल्म में इस सीन ने खूब तारीफें बटोरी।

सारा अली खान- कार्तिक आर्यन

सारा अली खान- कार्तिक आर्यन

इम्तियाज अली की फिल्म 'लव आज कल' में सारा अली खान और कार्तिक आर्यन के बीच काफी लंबा इंटिमेट सीन फिल्माया गया, लेकिन बाद में इस पर सेंसर बोर्ड की कैंची चल गई।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X