Devi Chitralekha Marriage: मुस्लिम ड्राइवर से रचाई है देवी चित्रलेखा ने शादी? 20 साल की उम्र में बनी थी दुल्हन

Devi Chitralekha Marriage

Devi Chitralekha Marriage: कथावाचक देवी चित्रलेखा (Devi Chitralekha) आज किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है और आपको बता दें कि अक्सर सोशल मीडिया पर उनके वीडियो वायरल (Devi Chitralekha Husband) होते हुए नजर आते हैं। लेकिन कुछ वक्त पहले उनकी एक तस्वीर तेजी से वायरल हुई थी और इन तस्वीरों में उनको एक आदमी के साथ में खड़ा हुआ देखा गया था।

देवी चित्रलेखा की वायरल तस्वीर

इन तस्वीरों को लेकर दावा किया गया था कि जो उनके साथ में शख्स खड़ा हुआ है वह उनका पति है और एक मुस्लिम है। साथ ही यह भी कहा गया कि दोनों घूमने के लिए अमेरिका गए हुए हैं। लेकिन जब इस तरीके की अफवाहें सामने आने लगी तो इस मामले की पूरी जांच हुई और सच्चाई का पता लगाने का अभियान भी तेज हो गया।

क्या है तस्वीरों की सच्चाई

दरअसल थोड़ा सर्च करने के बाद खबर का पर्दाफाश किया और इस बात का खुलासा किया की कथा वाचक देवी चित्रलेखा का विवाह किसी भी मुसलमान ड्राइवर से नहीं हुआ है। बता दें कि देवी चित्रलेखा के पति का नाम माधव तिवारी है। इसी के चलते चित्रलेखा की शादी एक मुस्लिम व्यक्ति से होने का दावा पूरी तरीके से गलत है।

हरियाणा में हुआ है जन्म

लेकिन अगर आप कथा वाचक देवी चित्रलेखा को नहीं जानते हैं तो आपको बता दें कि अभी के वक्त में वह काफी फेमस हो चुकी है। उन्हें उनकी कथाओं के चलते काफी फेमस होते देखा गया है। उनका जन्म 19 जनवरी 1997 में हरियाणा के पलवल में खंबी गांव में हुआ। उनकी मां का नाम चमेली देवी है और पिता का नाम तुकाराम शर्मा है।

20 साल की उम्र में रचाई शादी

लेकिन काफी लोगों को नहीं पता है की कथा वाचक देवी चित्रलेखा का विवाह सिर्फ 20 साल की उम्र में हो गया था। उनकी शादी बिलासपुर छत्तीसगढ़ के एक ब्राह्मण परिवार के लड़के से हुई। इस लड़के का नाम माधव तिवारी है। जब इस तरीके की गलत अफवाहें सामने आ रही थी तो खुद चित्रलेखा ने भी सामने आकर इस पर चुप्पी तोड़ी थी।

कौन है देवी चित्रलेखा के पति

चित्रलेखा ने कहा था कि जिन लोगों को सच्चाई का पता है, वह अच्छे से जानते हैं कि उनके पति एक ब्राह्मण परिवार से आते हैं। उनका नाम माधव तिवारी है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि दोनों का विवाह बहुत ही धूमधाम से हुआ था। वायरल हुई तस्वीरों में चित्रलेखा ने शेरों के वक्त लाल रंग का जोड़ा पहना था और वेडिंग रिसेप्शन के वक्त सफेद रंग का आउटफिट पहना था।

More from Filmibeat

Read more about: bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X