शाहरुख खान- ऐश्वर्या राय की सुपरहिट फिल्म, 11 फिल्मफेयर और 5 नेशनल अवार्ड के साथ दुनियाभर में किया था नाम

devdas-clocks-21-years-shahrukh-khan-aishwarya-rai-film-11-filmfare-5-national-awards-box-office-hit

Devdas clocks 21 years: संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी फिल्म 'देवदास' शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय और माधुरी दीक्षित के करियर की बेहतरीन फिल्मों में हमेशा शामिल रहेगी। इस पीरियड रोमांटिक ड्रामा फिल्म ने आज 21 साल पूरे कर लिये हैं। लेकिन फिल्म के लिए दर्शकों के दिलों में आज भी बेशुमार प्यार है।

दर्शकों ने इस फिल्म को काफी पसंद किया था। शानदार सेट्स, खूबसूरत कॉस्ट्यूम्स और कास्टिंग.. संजय लीला भंसाली ने इस फिल्म को बेस्ट बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। देवदास ने अपने पहले फ्रेम से ही अपनी भव्यता के साथ दर्शकों का दिल जीत लिया था।

देवदास के म्यूजिक ने भी लोगों के दिलों को गहराई से छूआ और आज भी उनके दिल में बसा हुआ है। "डोला रे डोला," "सिलसिला ये चाहत का," और "हमेशा तुमको चाहा" जैसे गाने प्यार और चाहत के गीत बन गए, उनकी धुनें आज भी पॉपुलर हैं।

बेस्ट एक्टर का अवार्ड ले गए थे शाहरुख खान

बता दें, इस फिल्म के लिए शाहरूख खान को फिल्मफेयर बेस्ट एक्टर अवार्ड से भी नवाजा गया। लेकिन काफी कम लोगों को पता है कि ये अवार्ड विनिंग रोल शाहरूख से पहले सलमान खान करना चाहते थे। लेकिन संजय लीला भंसाली को पता था कि यह किरदार सिर्फ शाहरूख ही निभा सकते हैं। इस फिल्म के बाद से संजय लीला भंसाली और सलमान खान की दुश्मनी की कहानी शुरू हो गई थी।

देवदास 2002 में आई बेहतरीन फिल्मों में शामिल रही। फिल्म को बेस्ट एक्टर से लेकर निर्देशक सभी अवार्ड हासिल किये। यहां तक की देवदास को उस साल पांच राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से भी सम्मानित किया।

फिल्म ने जीते थे 11 फिल्मफेयर अवार्ड

फिल्म को 11 फिल्मफेयर अवार्ड मिले थे। फिल्म ने.... बेस्ट एक्टर, बेस्ट एक्ट्रेस, बेस्ट सर्पोटिंग एक्ट्रेस, बेस्ट निर्देशक, बेस्ट सिंगर, बेस्ट कोरियोग्राफी, बेस्ट सिनेमेटोग्राफी, बेस्ट आर्ट डाइरेक्शन और बेस्ट सीन ऑफ दि ईयर का अवार्ड जीता था। इस फिल्म ने फिल्मफेयर अवार्ड में सबसे ज्यादा नॉमिशन पाने का रिकॉर्ड बनाया था। जिसे 2018 में संजय लीला भंसाली की ही फिल्म पद्मावत ने तोड़ा।

फिल्म को 5 नेशनल अवार्ड से भी सम्मानित किया गया था.... बेस्ट फिल्म (wholesome entertainment), बेस्ट सिंगर- श्रेया घोषाल, बेस्ट कोरियोग्राफी- सरोज खान, बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन और बेस्ट कॉस्ट्यूम..

वहीं, बॉक्स ऑफिस की बात करें तो फिल्म सुपरहिट रही थी। भारत में फिल्म ने 42 करोड़ के लगभग का कलेक्शन किया था, जबकि ओवरसीज में 31 करोड़ की कमाई के साथ धमाका कर रही थी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X