प्राइवेट नौकरी छोड़ देव मोहन बने ‘शकुंतलम’ में शकुंतला के दुष्यंत, यहां जाने डिटेल्स

Dev Mohan

साउथ की एक्ट्रेस समांथा रुथ प्रभु की मच अवेटेड फिल्म 'शकुंतलम' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। यह फिल्म 17 फरवरी को रिलीज होने वाली है। पैन इंडिया रिलीज होने वाली यह फिल्म तेलुगु के अलावा हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषा में भी रिलीज होगी। कवि तुलसीदास की रचना अभिज्ञान शाकुंतलम पर आधारित इस फिल्म में समांथा रुथ प्रभु 'शकुंतला' और देव मोहन 'दुष्यंत' का किरदार निभाने वाले हैं। इसके अलावा इस फिल्म में साउथ एक्टर अल्लू अर्जुन की बेटी भी नजर आने वाली है। ट्रेलर में उसकी मासुमियत से भरी झलक देखते ही फैंस के दिलों में इस फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ गयी है।

लाइमलाइट लूटा दुष्यंत ने :

लाइमलाइट लूटा दुष्यंत ने :

ट्रेलर में समांथा रुथ प्रभु की सुन्दरता देखते ही बन रही है। लेकिन लाइमलाइट को जिसने लूटा है वह 'दुष्यंत' का किरदार निभाने वाले देव मोहन हैं। लंबे बढ़े हुए बाल, दाढ़ी और शानदार तरीके से घुड़सवारी करते हुए देव मोहन ने लड़कियों के दिलों की धड़कन को अभी से बढ़ा दिया है। देव मोहन एक लोकप्रिय मॉडल और मलयालम फिल्मों के स्टार एक्टर हैं। देव मोहन का जन्म केरल में हुआ है और उनकी पढ़ाई भी केरल में ही पूरी हुई है।

लाखों के पैकेज वाली नौकरी छोड़ी :

लाखों के पैकेज वाली नौकरी छोड़ी :

देव मोहन बेंगलुरु में एक निजी कंपनी में लाखों रुपये के पैकेज वाली नौकरी करते थे। लेकिन एक्टिंग के प्रति अपने पैशन की वजह से देव मोहन ने 2016 में नौकरी छोड़ दी और मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा। 2020 में देव मोहन ने पहला ऑडिशन दिया और फिल्म 'Sufiyum Sujatayum' में सूफी के रोल के लिए सिलेक्ट हो गये। इस फिल्म के लिए करीब 1 साल तक मेहनत कर देव मोहन ने अरेबिक एक्सेंट और सूफी डांस फार्म सीखा।

पहली फिल्म के लिए जीता फिल्मफेयर अवॉर्ड :

पहली फिल्म के लिए जीता फिल्मफेयर अवॉर्ड :

देव मोहन ने अपनी डेब्यू फिल्म में ही बेस्ट डेब्यू एक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड जीता। यह अवॉर्ड निश्चित रूप से देव मोहन के लिए काफी महत्वपूर्ण रही। इसके बाद देव मोहन ने मलयालम फिल्म 'Pulli' में काम किया। 2021 में देव मोहन को समांथा रुथ प्रभु के साथ फिल्म 'शकुंतलम' में काम करने का मौका मिला। इस फिल्म के साथ वह तेलुगु में डेब्यू करने वाले हैं। अपने 2-3 सालों के करियर में ही देव मोहन को उनके फैंस जानने और पहचानने लगे हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X