..................... Dev d actress mahie gill married at the age of 17 see her transformation - Hindi Filmibeat

17 साल में शादी, फिर बनीं मां... 'देव डी' वाली इस हसीना का अब हो गया है ऐसा हाल

Dev d actress mahie gill

कई बार कुछ हसीनाएं ऐसी होती है जो कि एक वक्त पर अपनी एक्टिंग के चलते काफी मशहूर हो जाती है और बाद में फिल्मी परदे से एकदम से गायब हो जाती हैं। आज हम आपको एक ऐसी ही अभिनेत्री के बारे में बताने वाले हैं। दरअसल हम साल 2009 में रिलीज हुई फिल्म देव डी की एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं। जिसमें अभय देओल और कल्कि कोचलिन के अलावा एक और अभिनेत्री थी जिसका नाम माही गिल था।

बता दे कि माही गिल की खूबसूरती देखकर हर कोई मदहोश हो गया था। लेकिन अब वह फिल्मी करियर से दूर है। लेकिन आपको बता दें कि उनकी खूबसूरती साल दर साल बढ़ती ही जा रही है। सोशल मीडिया पर माही गिल काफी एक्टिव रहती है और उन्होंने गोवा की कुछ खूबसूरत तस्वीरों को साझा किया है।

बहुत कम लोग जानते हैं कि माही गिल का असली नाम रिंपी कौर है और उन्होंने फिल्मी पर्दे के लिए इस नाम को चुना था। माही गिल ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री से की थी। साल 2003 में रिलीज हुई पंजाबी फिल्म हवाएं सुपरहिट साबित हुई थी। हालांकि अभिनेत्री को इस फिल्म से कुछ खास पहचान नहीं मिली और बाद में अनुराग कश्यप की फिल्म देव डी में उन्हें पारो का किरदार निभा कर काफी प्रशंसा मिली।

शादी को लेकर माही गिल ने बात करते हुए एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि जिस वक्त मेरी शादी हुई मेरी उम्र काफी ज्यादा कम थी। इसी के चलते मेरा रिश्ता टिक नहीं पाया था। मैं तब काफी ज्यादा छोटी थी और बिल्कुल भी मैच्योर नहीं थी। एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि उन्हें पहले पति से कोई शिकायत नहीं है। लेकिन साल 2019 में उन्होंने हर किसी को हैरान कर दिया जब उन्होंने रवि केसर के साथ शादी की। अब वह अपने पति और बेटी के साथ गोवा में शिफ्ट हो चुकी है।

Read more about: mahie gill features
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X