अपने जमाने के इस सुपरस्टार ने कर दी इतनी बड़ी गलती, 15 मिनट के अंदर हो गया पूरा का पूरा कंगाल!

Dev Anand

Dev Anand Biggest Mistake: देव आनंद बॉलीवुड का एक ऐसा चर्चित नाम है जो अपने अनोखे स्टाइल, रोमांस और चार्म का दूसरा नाम था। जब वो अपने दौर के अव्वल हीरो थे तो लड़कियां उनकी एक झलक पाने के लिए तरसती थीं। वो इतने हैंडसम हुआ करते थे कि कोर्ट ने उन्हें ब्लैक सूट पहनने से मना कर दिया था क्योंकि लड़कियां उन्हें ब्लैक सूट में देखकर जान देने तक को तैयार हो जाती थीं। लेकिन इतने फेमस आदमी की एक गलती की वजह से उसका सब लुट गया।

देव आनंद का असली नाम था धरम देव पिशोरीमल आनंद, लेकिन इंडस्ट्री में वो हमेशा 'देव साहब' कहलाए। 60 साल से भी लंबा करियर, सैकड़ों गाने और ढेरों हिट फिल्में... मगर उनकी जिंदगी में एक पल ऐसा भी आया जब उनकी सबसे बड़ी फिल्म ने उन्हें सिर्फ 15 मिनट में कंगाल बना दिया।

शेखर कपूर का खुलासा

देव साहब के भतीजे और मशहूर फिल्ममेकर शेखर कपूर ने एक किस्सा सुनाया जो उनके अंकल के बेफिक्र और पॉजिटिव रवैये की पहचान है। शेखर कपूर ने बताया- "फिल्म 'इश्क इश्क इश्क' का प्रीमियर था। अंकल ने इसमें अपनी पूरी कमाई लगा दी थी। मैं भी फिल्म में था, तो प्रीमियर में गया। शो के बाद हम ओबेरॉय होटल पहुंचे। पहले तो फोन पर लोग वाह-वाह कर रहे थे, लेकिन फिर एक कॉल आया-'देव साहब, लोग इंटरवल से पहले ही थियेटर छोड़कर चले गए।'"

जब घर और पत्नी के गहने भी बेचने पड़े

शेखर कपूर ने एक और मजेदार किस्सा बताया- "एक दिन नाश्ते पर अंकल से एक प्रोड्यूसर मिला। अंकल ने पूछा-'फिल्म बनाने में क्या बेचना पड़ा?' प्रोड्यूसर बोला- 'घर और पत्नी के गहने तक बेचने पड़े।' देव साहब ने हंसते हुए जवाब दिया-'वाह! ऐसे ही तो बनती हैं फिल्में।'"

'इश्क इश्क इश्क' से लगा बड़ा झटका

1974 में रिलीज हुई 'इश्क इश्क इश्क' का डायरेक्शन खुद देव आनंद ने किया था। फिल्म में शबाना आजमी, जीनत अमान, जरीना वहाब, जीवन और कबीर बेदी जैसे बड़े स्टार थे। लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो गई। पैसा गया, गहने गए, लेकिन देव साहब का जज्बा और मुस्कान कभी नहीं गई।

More from Filmibeat

Read more about: dev anand
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X