अपनी ही ऑन स्क्रीन बहन को दिल दे बैठे थे देव आनंद, राज कपूर के कारण टूटा दिल, जानें पूरा किस्सा

Dev Anand Suraiya love story

फिल्म इंडस्ट्री में सबसे रोमांटिक हीरो का जब भी जिक्र होता है तो देव आनंद का नाम जुबान पर जरूर आ जाता है. बता दे कि उन्होंने एक बार इंटरव्यू के दौरान यह भी कह दिया था कि वह हमेशा प्यार में रहते हैं. लेकिन आज हम आपको उनकी बायोग्राफी से रोमांस के कुछ ऐसे किस्से के बारे में बताने वाले हैं जिसे सुन आप भी हैरान हो जाएंगे.

रोमांस गुरु कहे जाते थे देव आनंद

हिंदी फिल्मों में रोमांस गुरु के नाम से जाने जाने वाले देव आनंद साहब ने साल 2008 में राइटर्स से यह कह दिया था कि "रोमांस बहुत ही खूबसूरत है. मैं हमेशा प्यार में ही रहता हूं. लेकिन इसका मतलब यह नहीं होता है कि आप हर समय महिलाओं के साथ में सो रहे हो. यहां तक कि एक खूबसूरत लड़की के बारे में सोचना या फिर कविता पढ़ना भी एक रोमांटिक अंदाज हो सकता है."

पहली मुलाकात में ही देव आनंद को सुरैया से हुआ था प्यार

देव आनंद साहब को अपने करियर की शुरुआत में उसे जमाने की टॉप एक्ट्रेस सुरैया से इश्क हो गया था. देवानंद का वह पहला प्यार मानी जाती थी. साल 1948 का वह साल जब सुरैया और देव आनंद की मुलाकात हुई. दोनों को पहली नजर में प्यार हो गया और बेचैनी इतनी ज्यादा बढ़ गई कि अगर दोनों मिल नहीं पाते थे तो फोन पर घंटों बात किया करते थे. उस समय सुरैया बड़ी स्टार बन चुकी थी और शोहरत हासिल कर चुकी थी. तो वही देव आनंद कामयाबी की जमीन को तलाश रहे थे.

देव आनंद का पहला प्यार रहा अधूरा

देव आनंद और सुरैया का प्यार एक्ट्रेस की नानी को बिल्कुल पसंद नहीं आया. दूसरी तरफ देव आनंद ने अपना सारा प्यार समेटा और एक अंगूठी खरीद ली थी. लेकिन सुरैया अपनी नानी की पाबंदियों से तंग आ गई और उन्होंने देव आनंद के सामने उस दी हुई अंगूठी को समुद्र में फेंक दिया. यह उनकी मोहब्बत का आखिरी दिन था. दोनों जुदाई और दर्द भरे आंसू लेकर अपने-अपने रास्ते निकल गए. इसके बाद कभी भी देव आनंद ने सुरैया को पलट कर नहीं देखा. सुरैया ने अपना पूरा जीवन देव आनंद की याद में निकाल डाला और वही एक्टर ने भी प्यार की तलाश में अपना जीवन निकाल दिया.

देव आनंद को हुआ था जीनत अमान संग प्यार

देव आनंद ने अपनी बायोग्राफी 'रोमांसिंग विद लाइफ' में जीनत अमन को लेकर अपना प्यार जाहिर किया. उन्होंने इसमें लिखा था कि "जीनत अमान से मेरा बहुत ही गहरा जुड़ाव हो चुका था. वह जब भी मुझसे बात करती मुझे बहुत पसंद आता. हम भावनात्मक रूप से एक दूसरे से पूरी तरीके से जुड़ गए थे. अचानक से मुझे एहसास होने लगा कि मैं जीनत से बहुत प्यार करता हूं."

देव आनंद का टूट गया था दिल

देव आनंद साहब ने अपनी किताब में आगे लिखा कि "मैं उस को अपनी भावनाएं बताना चाहता था और उसे प्रपोज करना चाहता था. जिसके लिए एक बहुत ही खास जगह की जरूरत थी जो कि रोमांटिक हो. मैं शहर में तक में रेंडी जवस को चुन लिया. जहां पर हमने एक बार पहले भी डिनर किया था." लेकिन देव आनंद ने जीनत अमन को राज कपूर के साथ में उस जगह पर देख लिया और फिर कभी प्रपोज नहीं किया. जब देव आनंद की किताब सामने आई तो जीनत अमान ने बताया कि उन्हें एक्टर की भावनाओं के बारे में कभी पता नहीं चला.

More from Filmibeat

Read more about: dev anand suraiya
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X