इन 3 हसीनाओं को दिल दे बैठे थे देव आनंद, पहली ने जुदाई के बाद नहीं रचाई शादी, दांव पर लगा दी थी जान

हेमा मालिनी को बॉलीवुड इंडस्ट्री की ड्रीम गर्ल कहा जाता है. लेकिन आपको बता दें कि उन्होंने देव आनंद को लेकर एक बात कही कि उनके जैसा ना तो कोई एक्टर हुआ है और ना ही कभी होगा. यह पूरी तरीके से सच नजर आती है. देव आनंद अपनी रोमांटिक फिल्मों के लिए काफी पसंद किए गए और असल जीवन में भी वह काफी रोमांटिक थे. उन्हें तीन हसीनाओं के साथ में प्यार हुआ. पहले एक्ट्रेस ने उनसे जुदाई के गम में कभी भी शादी नहीं की. जिन्हें बचाने के लिए देव आनंद ने एक बार अपनी जान भी जोखिम में डाल दी थी.
3 हसीनाओं से देव आनंद को हो गया था प्यार
हेमा मालिनी को फिल्म जॉनी मेरा नाम से काफी ज्यादा पापुलैरिटी हासिल हुई थी. लेकिन उन्हें स्टार बनाने वाले देव आनंद ही थे. वह अपने आशिकाना मिजाज की वजह से काफी ज्यादा पॉपुलर भी थे. देव आनंद ने साल 2008 में इस बात को स्वीकार कर लिया था कि वह था उम्र मोहब्बत में डूबे रहे. एक्टर को तीन मशहूर एक्ट्रेस के साथ में मोहब्बत हो गई थी.
सुरैया से बेहद प्यार करते थे देव आनंद
देव आनंद के पहले प्यार की बात करें तो वह और कोई नहीं बल्कि मशहूर अभिनेत्री सुरैया थी. एक्टर की दूसरी मोहब्बत उनकी पत्नी कल्पना कार्तिक थी और तीसरी बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री जीनत अमान हुआ करती थी. देव आनंद ने सुरैया के साथ में 40 के दशक में कुछ फिल्मों में काम किया. दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया. खबरों के मुताबिक देव आनंद उनके प्यार में पड़ गए और एक्ट्रेस ने यह भी बताया था कि एक्टर ने उनको एक नदी में डूबने से बचा लिया था.
उम्र भर सुरैया रही कुंवारी
सुरैया फिल्म 'विद्या' के गाने में 'किनारे-किनारे चले जाएंगे' की शूटिंग कर रही थी. इसी समय वह नाव से तालाब में गिर पड़ी. उस समय देव आनंद ने अपनी जान की परवाह न की और सुरैया को बचा लिया. लेकिन सुरैया की दादी देव आनंद से उनके रिश्ते के खिलाफ हो गई थी क्योंकि दोनों का मजहब अलग था. खबरों के अनुसार दोनों सितारे विरोध के बावजूद टच में रहे. दोनों ने भागने की तैयारी कर ली. लेकिन बाद में परिवार के दबाव के चलते दोनों अलग हो गए. सुरैया का उम्र कुंवारी रही और 74 साल की उम्र में उनकी मृत्यु हो गई.
देव आनंद ने पत्नी कल्पना कार्तिक से किया बेइंतेहा प्यार
सुरैया से जुदा होने के बाद में देव आनंद अपनी फिल्म 'बाजी' की को स्टार कल्पना कार्तिक के प्यार में पड़ गए. दोनों को पहली मुलाकात में प्यार हो गया. 3 साल तक दोनों ने एक दूसरे को डेट किया और शादी रचा ली. दोनों ने साल 1954 में शादी की थी. कपल के दो बच्चे भी हुए जिनका नाम सुनील आनंद और बेटी देवीना है.
देव आनंद करते थे जीनत अमान से प्यार
देव आनंद ने बाद में फिल्म 'हरे रामा हरे कृष्णा' फिल्म में काम किया और उन्हें को स्टार जीनत अमान से प्यार हो गया. देव आनंद ने अपनी ऑटोबायोग्राफी 'रोमांसिंग विद लाइफ' में इस बात का जिक्र किया और लिखा कि "हम एक दूसरे से भावनात्मक रूप से जुड़े थे. मुझे एक दिन एहसास हुआ कि मैं उनसे प्यार करता हूं और चाहता था कि जीनत से अपने दिल की बात कह दूं."
जीनत अमान को देव आनंद की फिलिंग्स का नहीं था अंदाज़
लेकिन देव आनंद ने कभी भी जीनत अमान से अपने दिल की बात नहीं कही थी और ऐसा इसीलिए क्योंकि उनको इस बारे में खबर लग चुकी थी की एक्ट्रेस राज कपूर से काफी ज्यादा प्रभावित हो चुकी है. एक्टर ने अपनी ऑटोबायोग्राफी लॉन्च की और उसके बाद में जीनत अमान ने इस बात का दावा किया कि उन्हें सुपरस्टार की इन फिलिंग्स के बारे में कोई भी अंदाजा था ही नहीं.


Click it and Unblock the Notifications