Through back : जब साथ काम करने के बावजूद सलमान खान को आमिर खान समझते थे घमंडी

सलमान खान फिल्म इंडस्ट्री के एक ऐसे स्टार हैं जिनका स्टारडम पिछले 3 दशकों से कायम है। 90 के दशक से लगातार सलमान खान अपनी दहाड़ को जारी रखते हुए बॉक्स ऑफिस पर हिट फिल्मों की बौछार लगा रहे हैं। सलमान खान को उनके फैंस के अलावा फिल्म इंडस्ट्री के भी कई लोग उन्हें बेहद पसंद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक समय साथ में काम करने बावजूद सलमान खान को आमिर खान घमंडी समझते थे। इस बात का खुलासा किसी और ने नहीं बल्कि खुद आमिर खान ने किया था। दोनों ने 1994 में फिल्म 'अंदाज अपना अपना' में साथ में काम किया था। इस फिल्म में आमिर खान और सलमान खान के साथ-साथ करिश्मा कपूर और रवीना टंडन भी लीड रोल में थी। इस फिल्म को फैंस ने काफी पसंद किया था।
समझते थे घमंडी :
साल 2013 में करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' में आमिर ने बताया था कि फिल्म 'अंदाज अपना अपना' में काम करने के दौरान उन्हें सलमान खान बिल्कुल पसंद नहीं थे। उन्हें सलमान खान का वहां मौजूद होना ही बिल्कुल नापसंद था। वह उन्हें रूड और घमंडी समझते थे। आमिर ने बताया, "मैंने तो उस समय यह तय कर लिया था कि सलमान खान के साथ मैं भविष्य में दोबारा फिर कभी काम नहीं करुंगा।" लेकिन आज हम सभी जानते हैं कि दोनों के बीच रिश्ते कितने सुलझे हुए हैं। इसके पीछे एक घटना है, जिसका खुलासा आमिर खान ने ही इस शो के दौरान किया था।
एक घटना ने बदली सोच :
शो के दौरान आमिर खान ने बताया, "फिल्म 'अंदाज अपना अपना' में काम करने के बाद हम सीधे 2002 में फिर से मिले। यह ऐसा दौर था जब मैं मैं अपनी पहली पत्नी रीना दत्ता से अलग हो रहा था और भावनात्मक रूप से बहुत बुरे दौर से गुजर रहा था। उस वक्त मैं काफी परेशान भी था। इस परेशानी में मुझे शराब की भी लत लग गई थी। उस दौरान एक शाम सलमान मुझसे मिलने आए और हम दोनों काफी देर तक साथ में बैठे। हमने ढेर सारी बातें की। उस दौरान मुझे पता चला कि सलमान खान कितने अलग स्वभाव के हैं। इतना ही नहीं मेरी सोच भी उनके प्रति उस दिन के बाद से बिलकुल बदल गई और हम असली के दोस्त बने।"


Click it and Unblock the Notifications

