Hit Films Flop Actresses : हिट फिल्मों से डेब्यू करने के बावजूद ये एक्ट्रेसेस नहीं दिखा पायी कमाल

despite-debuting-with-hit-films-these-actresses-career-flopped

बॉलीवुड में कदम रखने वाली हर लड़की एक सफल एक्ट्रेस बनने का सपना देखती है। काफी मेहनत और संघर्षों के बाद जब पहली फिल्म मिलती है तो उस फिल्म में अपना बेस्ट परफार्म करने के लिए एक्ट्रेसेस अपनी जी-जान लगा देती है। पहली फिल्म अगर सफल हो गयी तो इन न्यूकमर एक्ट्रेसेस की खुशी का ठिकाना नहीं होता है। ऐसा लगता है मानों उनके सपनों को पंख लग गये हैं। लेकिन दूसरी फिल्म से उनका सच्चाई से सामना होता है। कई बार फिल्म के चुनाव में गलती या फिर उनकी परफॉर्मेंस पसंद नहीं आने की वजह से अगली फिल्में कमाल नहीं दिखा पाती हैं। इसके बाद धीरे-धीरे पहली फिल्म की सफलता गायब होने लगती है और कुछ दिनों में ये एक्ट्रेसेस भी फिल्म इंडस्ट्री से गायब हो जाती हैं। हम आपको ऐसी ही कुछ हिट फिल्मों की फ्लॉप हीरोइन के बारे में बता रहे हैं :

महिमा चौधरी :

महिमा चौधरी :

महिमा चौधरी ने फिल्म 'परदेस' से बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री की थी। इस फिल्म में महिमा के अपोजिट शाहरुख खान नजर आए थे। शाहरुख खान के करियर में भी यह फिल्म मिल का पत्थर साबित हुई थी। लेकिन इस फिल्म के बाद महिमा चौधरी किसी फिल्म में कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकीं।

ग्रेसी सिंह :

ग्रेसी सिंह :

बॉलीवुड एक्ट्रेस ग्रेसी सिंह ने आमिर खान के अपोजिट फिल्म 'लगान' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। यह फिल्म ना सिर्फ हिट हुई थी बल्कि ऑस्कर नॉमिनेशन के लिए भी भेजी गयी थी। इस फिल्म के बाद ग्रेसी सिंह 'मुन्नाभाई एमबीबीएस' में नजर आयी। लेकिन इसके बाद ग्रेसी बॉलीवुड में कोई खास कमाल नहीं कर पायी।

अमीषा पटेल :

अमीषा पटेल :

बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल के करियर से 'कहो ना...प्यार है' और 'गदर' को बाहर निकाल दिया जाए तो कोई भी ऐसी फिल्म नहीं बचती है जिसने बॉक्स ऑफिस पर खास कमाई की हो। लंबे समय तक बड़े पर्दे से दूर रहने के बाद अमीषा इन दिनों 'गदर 2' की शूटिंग में व्यस्त हैं।

भाग्यश्री :

भाग्यश्री :

सलमान खान के अपोजिट 'मैंने प्यार किया' से बॉलीवुड में भाग्यश्री ने डेब्यू किया था। राजश्री प्रोडक्शन की फिल्म के साथ सलमान खान और भाग्यश्री दोनों के करियर को उछाल मिला था लेकिन भाग्यश्री ज्यादा लंबा नहीं खेल सकी और जल्द ही बॉलीवुड से गायब हो गयी।

गायत्री जोशी :

गायत्री जोशी :

शाहरुख खान के अपोजिट फिल्म 'स्वदेश' से डेब्यू करने के बाद ऐसा माना गया था कि गायत्री कमाल दिखाएंगी। लेकिन पहली फिल्म के बाद गायत्री जोशी बॉलीवुड से पूरी तरह से गायब हो गयी।

सोहा अली खान :

सोहा अली खान :

पटौदी खानदान की लाडली सोहा अली खान ने अपने करियर में आमिर खान की फिल्म 'रंग दे बसंती' में आर. माधवन के अपोजिट और हिट फिल्म 'दिल मांगे मोर' जैसी फिल्मों में काम किया था। इसके बावजूद वह अपने करियर में ज्यादा सफल नहीं हो पायी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X