Salman Khan : फ्लॉप फिल्म से डेब्यू करने के बावजूद फिल्म इंडस्ट्री पर राज करते हैं ये एक्टर

salman khan, ranbir kapoor

बॉलीवुड में ऐसे कई स्टार्स हैं जो आज तो फिल्म इंडस्ट्री पर राज करते हैं लेकिन उनकी शुरुआत किसी फ्लॉप फिल्म से हुई थी। अपनी पहली फिल्म ही फ्लॉप होने के बावजूद इन एक्टर्स ने हार नहीं मानी और दोगुनी मेहनत के साथ फिल्म इंडस्ट्री में अपने लिए जगह बनायी। इस लिस्ट में कई स्टार किड भी शामिल हैं, जिनकी शुरुआत एक फ्लॉप फिल्म से हुई थी। लेकिन अपनी मेहनत के बलबूते पर इन एक्टर्स ने एक आम एक्टर से फिल्म स्टार बनने तक का सफर तय किया है। आइए आपको ऐसे कुछ एक्टर्स के बारे में बताते हैं जिनकी पहली फिल्म फ्लॉप हुई थी लेकिन बाद में इन्होंने शानदार कमबैक किया।

अमिताभ बच्चन :

अमिताभ बच्चन :

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की गिनती ग्लोबल स्टार के तौर पर होती है। 80 की उम्र में भी बिग बी फिल्मों में पूरी तरह से सक्रिय हैं। अमिताभ बच्चन ने अपने फिल्मी करियर में ना जाने कितनी हिट फिल्में दी होंगी। लेकिन उनके फिल्मी करियर की शुरुआत एक फ्लॉप फिल्म 'सात हिंदुस्तानी' से हुई थी। इस फिल्म को दर्शकों ने पूरी तरह से नकार दिया था।

सलमान खान :

सलमान खान :

सलमान खान को फिल्म इंडस्ट्री का सबसे दिलदार एक्टर कहा जाता है। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में सलमान खान के नाम का सिक्का चलता है। भाईजान की ज्यादातर फिल्में बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई करती हैं। लेकिन उनकी डेब्यू फिल्म 'बीवी हो तो ऐसी' बुरी तरह से फ्लॉप रही थी। इस फिल्म में सलमान खान के साथ रेखा ने भी काम किया था।

अक्षय कुमार :

अक्षय कुमार :

बॉलीवुड के एक्शन हीरो अक्षय कुमार किसी पहचान के मोहताज नहीं है। अक्षय कुमार ने फिल्म इंडस्ट्री में लंबे संघर्ष के बाद सफलता पाई है। अक्षय की पहली फिल्म 'सौगंध' थी, जो बुरी तरह से फ्लॉप हुई थी। पिछले कुछ समय से अक्षय कुमार की फिल्में खास प्रदर्शन नहीं कर रही हैं लेकिन अक्षय ने हार नहीं मानी है। वह अपने कई नये प्रोजेक्ट्स के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं।

रणबीर कपूर :

रणबीर कपूर :

बॉलीवुड के सबसे चार्मिंग एक्टर्स में रणबीर कपूर की गिनती होती है। रणबीर की पिछली दोनों फिल्मों 'ब्रह्मास्त्र पार्ट वन शिवा' और 'तू झूठी मैं मक्कार' ने बॉक्स ऑफिस पर धांसू कमाई की है। रणबीर कपूर ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत संजय लीला भंसाली की फिल्म 'सांवरिया' से की थी। इस फिल्म में रणबीर के अपोजिट सोनम कपूर और रानी मुखर्जी भी नजर आए थे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X