हिट होने के बावजूद ‘स्टूडेंट ऑफ द इयर’ ने करवाया था करण जौहर का नुकसान

Cover Image

डायरेक्टर और प्रोड्यूसर करण जौहर हमेशा स्टार किड्स को लॉन्च करने के लिए ही जाने जाते हैं। साल 2012 में उन्होंने अपनी फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द इयर' से एक नहीं बल्कि दो-दो स्टार किड्स को लॉन्च किया था। इस फिल्म से आलिया भट्ट, वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने डेब्यू किया था। अपनी पहली फिल्म से ही तीनों ने दर्शकों के दिल में अपनी अलग जगह बना ली थी। अगर वर्तमान समय की बात की जाए तो सबसे अच्छा आलिया भट्ट का करियर जा रहा है। वहीं वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा भी कम अच्छा नहीं कर रहे हैं।

 करण जौहर को उठाना पड़ा था करोड़ों का नुकसान :

करण जौहर को उठाना पड़ा था करोड़ों का नुकसान :

फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द इयर' धर्मा प्रोडक्शंस की एक बिग बजट मूवी थी। रिलीज होने के साथ ही इस फिल्म की चारो तरफ वाहवाही हो रही थी। फिल्म ने कमाई भी अच्छी खासी की थी। लेकिन इतना होने के बावजूद क्या आपको पता है इस फिल्म की वजह से करण जौहर को करोड़ों रुपयो का नुकसान उठाना पड़ा था। दरअसल, फिल्म ने परसेप्शन से तो काफी अच्छा किया था लेकिन कमाई के मामले में यह फायदेमंद साबित नहीं हो सका। इस वजह से फिल्म मेकर को करीब 20 करोड़ रुपयो का नुकसान हुआ था।

अगली फिल्मों का बजट नाप-तोलकर किया था तय :

अगली फिल्मों का बजट नाप-तोलकर किया था तय :

करण जौहर ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया, "फिल्म ने करीब 70 करोड़ रुपयों की कमाई की थी। लेकिन इस फिल्म को बनाने में उससे कहीं ज्यादा रुपये लग गये थे। इस वजह से हमें 15-20 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था।" करण ने कहा, "इसके बाद इन तीनों को 'हंसी तो फंसी', 'हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया' और '2 स्टेट्स' में साइन किया गया था और उन फिल्मों का बजट काफी नाप-तोल कर रखा गया था। अगर फिल्म हिट हो गयी तो हमारे पैसे वसूल होंगे वर्ना लग जाएगा अच्छा खासा चूना।"

फिर से फिल्म निर्देशन में कर रहे हैं वापसी :

फिर से फिल्म निर्देशन में कर रहे हैं वापसी :

वर्क फ्रंट की बात की जाए तो करण जौहर फिर से फिल्म निर्देशन की कमान अपने हाथों में संभालने वाले हैं। जल्द ही उनकी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का वह लंबे समय बाद निर्देशन कर रहे हैं। इस फिल्म में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह ने काम किया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X