सालों बाद पति से लिया तलाक, अब 10 साल बड़े शख्स को डेट कर रही हैं 52 की ये एक्ट्रेस

Delnaaz Irani Divorce And Dating

Delnaaz Irani Divorce And Dating: डेलनाज ईरानी टीवी से लेकर बॉलीवुड पर राज कर चुकी है। सीरियल से लेकर फिल्मों में काफी बेहतरीन किरदार निभाए। लेकिन पर्सनल लाइफ को लेकर वह अक्सर चर्चा का विषय बनी रही। बता दे कि एक्ट्रेस ने तकरीबन तीन दशक तक एक्टिंग इंडस्ट्री में काम किया। आज भी वह एक्टिंग इंडस्ट्री में पूरी तरीके से एक्टिव है।

डेलनाज ईरानी को सबसे पहले बाबा सहगल के म्यूजिक वीडियो में देखा गया। जिसमें उन्हें काफी पसंद किया गया और फिर टेलीविजन इंडस्ट्री पर उन्हें काम करने का मौका मिला। अभिनेत्री ने अकबर बीरबल से लेकर शरारत और छोटी सरदारनी जैसे शो में भी काम किया। बिग बॉस और नच बलिए जैसे रियलिटी शोज में भी वह नजर आई।

लेकिन आपको बता दें कि डेलनाज ईरानी को सीरियल्स के अलावा फिल्मों में भी देखा जा चुका है। दरअसल उन्हें कल हो ना हो से लेकर हमको दीवाना कर गए जैसी फिल्मों में देखा जा चुका है। उनकी एक्टिंग भी काफी लाजवाब है और दर्शकों द्वारा उन्हें काफी पसंद भी किया जाता है।

डेलनाज ईरानी अपनी प्रोफेशनल लाइफ में जितनी सफल रही उससे कहीं ज्यादा उन्होंने पर्सनल लाइफ के लिए चर्चा बटोरी। दरअसल उन्होंने 1998 में एक्टर राजीव पॉल के साथ में शादी की थी। साल 2012 में दोनों का तलाक हो गया। तलाक के बाद एक्ट्रेस पर्सी नाम के एक शख्स को डेट भी कर रही है।

डेलनाज ईरानी अपने बॉयफ्रेंड पर्सी से उम्र में 10 साल छोटी बताई जाती है। सिद्धार्थ कनन के साथ इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने कहा था कि "मुझे सही वक्त पर ऐसा इंसान मिल गया था जिसने मेरी सारी परेशानियों से मुझे खींच कर एक नई जिंदगी दी थी।"

डेलनाज ईरानी ने ये भी कहा था कि "पिछले 10 सालों से हमें एक दूसरे को लगातार डेट कर रहे हैं और मैं सही में उन्हें एंजेल मानती हूं। मुझे महसूस होता है कि उस आदमी ने मेरी जिंदगी में आकर मुझे इमोशनली और मेंटली भी सपोर्ट दिया है।" दोनों के रिश्ते को 12 साल हो चुके हैं।

More from Filmibeat

Read more about: delnaaz irani rajeev paul
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X