संध्या बिन्दणी को है पढ़ाई की चिंता, 7 साल से नहीं कर पा रही एग्जाम क्लियर, ऐसे कर रही घर-पढ़ाई को मैनेज

Diya Aur Baati Hum, Deepika Singh Goyal, Deepika Singh

दीया और बाती हम की संध्या राठी का किरदार निभाने वाली दीपिका सिंह गोयल आज के वक्त में किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है। टेलीविजन इंडस्ट्री की वह टॉप अभिनेत्री बन चुकी है। लेकिन इन दिनों वह अपने एग्जाम की तैयारी में लगी हुई है। वह परिवार और काम के अलावा अपने एग्जाम में काफी ज्यादा बिजी हैं। इसी के चलते उनको पढ़ने का भी वक्त नहीं मिल पाता है। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया कि वह 7 साल से पढ़ाई कर रही है और यह उनका आखिरी साल है। दीपिका सिंह ने यह भी बताया कि वह दिन में सिर्फ दो से तीन ही घंटे पढ़ पाती है।

विसरत की पढ़ाई कर रही हैं दीपिका

दरअसल आपको बता दें कि दीपिका सिंह गांधर्व महाविद्यालय से विसरत की पढ़ाई कर रही है और उन्होंने टाइमस्नाओं को दिए हुए एक इंटरव्यू में इस बात का जिक्र किया कि उन्होंने विसरत प्रथम को पिछले साल ही कंप्लीट किया था। अब उनका यह दूसरा साल चल रहा है। यह बहुत ही में पेपर है और इस पेपर के साथ ही उनका 7 साल का विसरत खत्म हो जाएगा। दिसंबर में इसका प्रैक्टिकल भी होने वाला है।

एग्जाम की आ चुकी है डेट

दीपिका सिंह ने यह भी बताया कि "मैं नवंबर और दिसंबर में कोई भी काम नहीं लेती हूं और अगर बहुत ज्यादा बड़ा प्रोजेक्ट होता है तो मैं ले लेती हूं। इसके चक्कर में मैंने अपना एक बार एग्जाम भी नहीं दिया था। लेकिन इस बार एग्जाम की डेट आ चुकी है और मैं दो से तीन घंटे ही पढ़ पा रही हूं। मैं एक मां होने के साथ-साथ एक बहू हूं। डांसर और एक्टर भी हूं, तो पूरे दिन में बहुत सारे काम हो जाते हैं।"

2-3 घंटे ही पढ़ पाती हैं एक्ट्रेस

दीपिका सिंह ने इसी इंटरव्यू के दौरान आगे बताया कि मैं रात को 8:00 बजे से पढ़ने बैठ जाती हूं और रात के 2:00 बजे तक पढ़ती हूं। लेकिन इन सबके बीच में घर के काम भी होते हैं और उन्हें भी करती रहती हूं। इन सबके बीच में जैसे तैसे दो से तीन घंटे ही पढ़ पाती हूं। बस मैं यही चाहती हूं कि मैं बस पास हो जाऊं। दीपिका ने यह भी बताया कि इस पढ़ाई के जरिए वह अपने कल्चर और संस्कृति के बारे में और जानना चाहती हैं।

दीपिका सिंह बन चुकी है एक बेटे की मां

जानकारी के लिए आपको बता दें कि दीपिका सिंह ने साल 2014 में रोहित राज गोयल के साथ में शादी रचाई थी। इसके बाद साल 2017 में उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया और एक्टिंग से ब्रेक ले लिया था। लेकिन अब वह क्लासिक ओडिसी डांस की ट्रेनिंग ले रही है और उन्होंने पिछले साल ही टीटू अंबानी में काम भी किया था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X