दीपिका-रणवीर से लेकर शाहिद-मीरा तक, बॉलीवुड के इन सेलिब्रिटी कपल्स ने साथ में रैंप वॉक कर लगायी आग

Ranveer Deepika

बॉलीवुड की गलियों में कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी की गुनगुनाहट सुनाई देने लगी है। जब भी किसी सेलिब्रिटी कपल की शादी होती है तो फैंस उनके एक साथ फर्स्ट अपीयरेंस का बेसब्री से इंतजार करते हैं। यह इंतजार अगर किसी फैशन शो के रैंप पर पूरा हो तो उससे बेहतर और क्या हो सकता है। वहीं कई सेलिब्रिटी कपल जिनका पार्टनर फैशन या फिर ग्लैमर वर्ल्ड से जुड़ा हुआ नहीं होता है, वो जब रैंप पर एक साथ वॉक करते हैं तो उसे स्टेज पर आग लगाना ही बोला जाता है।

बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटी कपल्स जब पहली बार साथ में रैंप वॉक किया तो लोग बस देखते ही रह गये :

दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह :

दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह :

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह कई फिल्मों में साथ में काम करते हुए नजर आ चुके हैं। लेकिन दोनों को रैंप पर एक साथ देखना फैंस के अलग ही मोमेंट था। दोनों ने इसी साल मुंबई में आयोजित डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के 'Mijwan Fashion Show 2022' में पहली बार साथ में रैंप वॉक किया था। रैंप पर जब दोनों ने एक दूसरे का हाथ थाम कर कैटवॉक किया तो लोगों ने अपना दिल थाम लिया था। मनीष मल्होत्रा की डिजाइन की हुई सिल्वर और सफेद रंग के लहंगे में दीपिका बला की खूबसूरत लग रही थी। वहीं रणवीर काले रंग के कोट स्टाइल शेरवानी में काफी हैंडसम लग रहे थे।

फरहान अख्तर-शिबानी दांडेकर :

फरहान अख्तर-शिबानी दांडेकर :

बॉलीवुड के इस क्यूट कपल ने इसी साल शादी की थी। दोनों पहली बार साथ में लैक्मे फैशन वीक 2019 में साथ में नजर आये थे। फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर ने डिजाइन पायल सिंघल के लिए रैंपवॉक किया था। एक फैशनपरस्त होने की वजह से शिबानी ने रैंप पर अपना जलवा बिखेर दिया था। शिबानी ने आइवरी रंग के लहंगे के साथ क्रॉप चोली को पेयर किया था।

शाहरुख खान-गौरी खान :

शाहरुख खान-गौरी खान :

बॉलीवुड का यह आईडियल कपल कभी भी एक-दूसरे के प्रति अपना प्यार जताने में कोई कमी नहीं छोड़ता है। शाहरुख खान और गौरी खान पहली बार रैंप पर साथ में अपने गहरे दोस्त करण जौहर और फैशन डिजाइनर वरुण बहल के लिए 'HDIL Couture Week 2019' उतरे थे। रैंप पर दोनों की केमिस्ट्री देखते ही बन रही थी। ब्लैक सूट में शाहरुख हमेशा की तरह बेहद हैंडसम दिख रहे थे, वहीं गौरी ने शॉर्ट ड्रेस पहना था जिसमें वह बेहद गॉर्जियस लग रही थी।

शाहिद कपूर-मीरा राजपूत :

शाहिद कपूर-मीरा राजपूत :

शाहिद कपूर और मीरा राजपूत को साथ में देखना हमेशा फैंस को खूब पसंद होता है। दोनों पहली बार रैंप पर फैशन डिजाइनर अनीता डोगरा के लिए 'Lakme Fashion Week 2018' में उतरे थे। एथनिक वियर में दोनों की केमिस्ट्री गजब की लग रही थी। सफेद शेरवानी में शाहिद काफी हैंडसम लग रहे थे लेकिन आईवरी लहंगा में मीरा राजपूत ने सारा ध्यान अपनी तरफ ही खींचा। प्रिंटेड यह लहंगा काफी खूबसूरत लग रहा था।

रितेश देशमुख-जेनेलिया डिसूजा :

रितेश देशमुख-जेनेलिया डिसूजा :

रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा जब भी साथ में आते हैं, फैंस उन्हें खूब पसंद करते हैं। दोनों साथ में पहली बार लैक्मे फैशन वीक 2019 में रैंपवॉक किया था। उन्होंने डिजाइनर दिशा पाटिल के लिए रैंप वॉक किया था। सफेद रंग की फ्लोरल प्रिंट वाली साड़ी में जेनेलिया जहां हमेशा की तरह काफी क्यूट नजर आ रही थी, वहीं रिप्ड जींस, सफेद शर्ट और जैकेट में रितेश भी काफी हैंडसम लग रहे थे। दोनों ने रैंप पर कपल्स गोल्स की झलक दिखा दी थी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X