Pics-मिलिए इन 'सिस्टर्स' जोड़ी से ..एक फिल्म तो दूसरी स्पोर्ट्स में सुपरस्टार !
बॉलीवुड में जब बहनों की बात होती है तो सबसे पहले करिश्मा कपूर-करीना कपूर, काजोल-तनीषा या शिल्पा शेट्टी-शमिता शेट्टी का ही नाम हमारे जेहन में आता है। इस इतर हम सोनम कपूर-रेहा कपूर के बारे में अक्सर पढ़ते रहते हैं।
लेकिन हम आज इनकी बात नहीं कर रहे हम बॉलीवुड की एक और क्यूट सिस्टर्स की जोड़ी की बात कर रहे हैं । जी हां और वो हैं दीपिका पादुकोण और उनी बहन अनीषा पादुकोण।

दीपिका पादुकोण ने अगर फिल्मों में अच्छा खासा नाम कमाया है तो अनीषा पादुकोण भी गोल्फ सर्किट का जाना माना नाम है। आपको बता दें की दीपिका पादुकोण के पिता प्रकाश पादुकोण भी बैडमिंटन प्लेयर थे।
दीपिका पादुकोण खुद भी बहुत ही अच्छी बैडमिंटन प्लेयर रह चुकी हैं। अनीषा पादुकोण भी स्पोर्ट्स के लिए कॉलम भी लिखती हैं। हम आज आपके लिए दीपिका पादुकोण और अनीषा पादुकोण की कुछ तस्वीरें लेकर आए हैं। तस्वीरें देखकर आप भी मानेंगे की इनकी केमेस्ट्री वाकई शानदार है।


Click it and Unblock the Notifications