ऐश्वर्या राय बच्चन की तरह अपनी बेटी की परवरिश करेंगी दीपिका पादुकोण, इस काम से किया तौबा

Deepika Padukone Follows Aishwarya Rai Parenting- दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह भी माता पिता बन चुके हैं और दीपिका ने एक बेटी को जन्म दिया है। 8 सितंबर, 2024 को इसको लेकर ऐलान किया गया था कि रणवीर सिंह पिता बन चुके हैं।
इसके बाद सोशल मीडिया पर लगातार उनकी बधाइयां मिल रही हैं और सुपरस्टार शाहरुख खान और मुकेस अंबानी ने एचएन अस्पताल में अभिनेत्री से मुलाकात की थी। लेकिन अब रणवीर-दीपिका को लेकर खबर आ रही है वो कुछ ऐसा करने वाले हैं जो कि आपको हैरान कर देगा।
अब बेटी के पैरेंटिंग के लिए वो ऐश्वर्या राय बच्चन को फॉलो करने वाले हैं। जी हां, बॉलीवुडलाइफ की एक रिपोर्ट के अनुसार, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने नैनी से तौबा कर लिया है और वो ऐश्वर्या राय बच्चन की तरह खुद उनकी पैरेंटिंग करने वाले हैं।
सभी जानते हैं कि ऐश की बेटी आराध्या के लिए किसी नानी को नहीं रखा था और यही सब आलिया भट्ट रणबीर कपूर के साथ देखने को मिला था। देखने वाली बात होगी कि ये कितना शानदार होने वाला है।
वर्कफ्रंट
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण इस वक्त इंडस्ट्री के बहुत बड़े कलाकारों में से एक हैं। उनके पास ढेरों प्रोजेक्ट्स हैं लेकिन अब बेबी के चलते दीपिका पादुकोण कुछ समय का ब्रेक लेंगी और रणवीर सिंह लगातार काम करते रहेंगे।
दीपिका पादुकोण की बेटी की पहली झलक देखने के लिए सभी काफी परेशान हैं। देखने वाली बात होगी कि दीपिका पादुकोण कब अपनी बेटी का चेहरा सभी दिखाती हैँ। इंडस्ट्री में वो सबसे प्यारे कपल्स में से एक हैं।


Click it and Unblock the Notifications