Must read: कुछ इस तरह होगा पद्मावती का क्लाइमेक्स.. दमदार एक्शन..करोड़ों रुपए खर्च
दीपिका पादुकोण जल्द ही संजय लीला भंसाली की पद्मावती में अपने किरदार के लिए एक्शन सीन की तैयारी शुरू करेंगी। इसके साथ निर्देशक संजय लीला भंसाली इस फिल्म के क्लाइमेक्स का काम भी शुरू करेंगे।
इस साल की बहुप्रतिक्षित फिल्म पद्मावती की शूटिंग महज दस दिनों के भीतर शुरू होने वाली है। रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर, संजय लीला भंसाली के इस ड्रीम प्रोजेक्ट की मजबूत कड़ी है। करणी सेना में विवाद के बाद संजय लीला भंसाली पर जल्द से जल्द इस फिल्म का काम पूरा करने की जिम्मेदारी बढ़ गयी है।
महज 3 महीने के भीतर निर्देशक भंसाली अपनी इस फिल्म के क्लाइमेक्स की शूटिंग की जायगी। भंसाली का इस समय सारा ध्यान इसी तरफ है। दूसरी तरफ दीपिका पादुकोण भी हॉलीवुड के प्रभाव से निकलकर जल्द ही इस फिल्म के क्लाइमेक्स सीन की तैयारी शुरू करेंगी। बजट का सबसे अधिक हिस्सा इस सीन के लिए खर्च किया जाएगा।
बाजीराव मस्तानी की तरह इस बार भी दीपिका इस ऐतिहासिक फिल्म के वॉर सीन में एक्शन सीन करती हुई नजर आएंगी। वह जल्द ही इसके लिए ट्रेनिंग लेने की शुरुआत करेंगी। इस बार दीपिका एक्शन के लिहाज से चकित कर देनेे वाली तैयारी कर रही हैं। यह उनके आॅन स्क्रीन ईमेज को कई स्तर आगे लेकर जाएगा।

मस्तानी के किरदार में दीपिका के एक्शन सीन की काफी सराहना की गई थी। इस देखते हुए संजय लीला भंसाली ने पद्मावती में भी एक्शन सीन के फिल्मांकन की तैयारी पर अपना सबसे अधिक फोकस रखा है।
आखिर क्यों संजय लीला भंसाली को रामलीला और बाजीराव मस्तानी से अधिक इस फिल्म को लेकर अधिक प्लानिंग करनी पड़ रही है.साथ ही दीपिका के एक्शन सीन क्यों होगा खास ।हम बताते हैं..


Click it and Unblock the Notifications