ट्रेलर तो आया लेकिन नजर नहीं आई दीपिका..कुछ यूं ट्विटर पर उड़ा मजाक!
प्रियंका चोपड़ा के बाद दीपिका पादुकोण हॉलीवुड में अपने पैर जमाने गईं, सबको लगा की प्रियंका चोपड़ा की तरह दीपिका पादुकोण भी जाते ही हॉलीवुड में छा जाएंगी लेकिन जब फैन्स ने XXX द रिटर्न ऑफ एक्सजेंडर केज का ट्रेलर देखा तो बरस पड़े।
[#MrWorld- भूल जाइए रणबीर और शाहिद कपूर को...]
दरअसल दीपिका पादुकोण की हॉलीवुड डेब्यू फिल्म 'ट्रिपल एक्स द रिटर्न ऑफ एक्सजेंडर केज' का उनके फैन्स बेसब्री से इंतजार तो कर रहे थे लेकिन बुधवार को जैसे ही इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ, उनके फैन्स निराश हो गए।

दीपिका के इस हॉलीवुड प्रोजेक्ट की चर्चा पिछले कई महीनों से हो रही है। उम्मीद की जा रही थी कि इसमें वे अहम किरदार निभाएगी। लेकिन डेढ़ मिनट के ट्रेलर में दीपिका की महज 3-4 सेकेंड का झलक दिखा।
ऐसा लगता है कि वे फिल्म में शो-पीज होंगी। पूरे ट्रेलर में विन डीजल ही छाए रहे। वहीं, महज 3 फ्रेम में दीपिका दिखाई दीं। ट्रेलर देखने के बाद ट्विटर पर फैन्स दीपिका की इस फिल्म का जमकर मजाक उड़ा रहे है।आगे की स्लाइड पर देखिए कैसे ट्रेलर के आते ही ट्रोल हुई दीपिका पादुकोण।
दीपिका पादुकोण


Click it and Unblock the Notifications