कल रात बुरी तरह ट्रोल हो गईं दीपिका, डिट्टो अनुष्का और कंगना की नकल, देखकर चौंक जाएंगे
इन दिनों मिस्टर और मिसेज भवनानी शादी के बाद रिसेप्शन पार्टी से बॉलीवुड की सारी लाइमलाइट बटोरे हुए हैं। हर तरफ खबरों में सिर्फ दीपवीर ही नजर आ रहे हैं। कल रात शादी के बाद पहली बार दीपिका-रणवीर एक साथ सज-धज कर मीडिया के सामने पोज करते नजर आए। दीपिका ने शानदार गोल्डन साड़ी पहनी थी और मांग में पूरी तरह रणवीर के नाम का सिंदूर भरा हुआ था। जहां एक तरफ दीपिका बेहद खूबसूरत लग रही थीं वहीं दूसरी तरफ उन्होंने कुछ ऐसा कर दिया कि वे बुरी तरह ट्रोल हो गईं। जी हां! अपनी रिसेप्शन की तस्वीरों को लेकर दीपिका ट्रोल हो गई हैं।
[कभी प्यार करते थे आज शक्ल से भी नफरत, बॉलीवुड के एक्स कपल, 10 Shocking कहानी]
दरअसल, दीपिका ने जैसी साड़ी पहनी थी हूबहू वैसी साड़ी कुछ समय पहले कंगना रनौत पहने नजर अ चुकी हैं। बिल्कुल डिट्टो.. गोल्डन साड़ी के साथ ऑफ व्हाइट ब्लाउज.. और तो और बीच की मांग निकालकर गहरा सिंदूर और बालों में गजरा, बिल्कुल इसी अंदाज में एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अपने रिसेप्शन पर दिआई दी थीं। बस फिर क्या था जैसे ही दीपिका दिखाई दीं वैसे ही लोगों ने सोशल मीडिया पर कंगना और अनुष्का की पुरानी तस्वीरों के साथ दीपिका का लुक शेयर करते हुए उन पर नकल करने और लुक चुराने का आरोप लगा डाला।

रिसेप्शन में दीपिका ने मां के द्वारा दी गई साड़ी पहनी थी। गौरतलब है कि सब्यसाची ने ही अनुष्का के परिधानों तो डिजाइन किया था। यही वजह है कि दीपिका और अनुष्का का लुक काफी एक दूसरे से मैच होता नजर आया। बहरहाल हम आपको आगे दिखाते हैं कि कितना सिमिलर रहा दीपिका और अनुष्का का लुक और कंगना की वो साड़ी जिसकी वजह से ट्रोल हो गईं दीपिका।


Click it and Unblock the Notifications