Pregnany Announcement: हसीनाएं बनने जा रही पहली बार मां, इस अंदाज़ में फैन्स को दी गुड न्यूज़

बॉलीवुड इंडस्ट्री में जब भी कोई अभिनेत्री प्रेग्नेंट होती है तो हर तरफ इसी की खबरें चलती रहती है। लेकिन अब बॉलीवुड का सबसे क्यूट कपल कहे जाने वाला दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह जल्दी ही माता-पिता बनने वाले हैं। यह खुशखबरी दोनों ने अपने फैंस को दे दी है और आपको बता दें की शादी के 5 साल के बाद में उनके घर पर नाना मेहमान आने वाला है। एक्ट्रेस की डिलीवरी सितंबर 2024 में होगी।
वरुण धवन
लेकिन इस साल दीपिका पादुकोण ही नहीं बल्कि बॉलीवुड में कई सारे ऐसे कपल्स हैं जो की पहली बार माता-पिता बनने वाले हैं। इस लिस्ट में वरुण धवन और नताशा धवन भी शामिल हो चुके हैं और कुछ दिन पहले ही उन्होंने भी अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम के जरिए इस खुशखबरी को अपने फैंस के साथ में साझा किया। उन्होंने बताया कि उनके घर पर जल्दी ही एक नन्हा मेहमान आने को है।
अलाना पांडे
अनन्या पांडे की कजन सिस्टर अलाना पांडे भी जल्दी ही मां बनने वाली है और हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया के जरिए इस खुशखबरी को अपने फ्रेंड्स के साथ में साझा किया है। अलाना पांडे ने इवोर मैकक्रे के साथ में 16 मार्च 2023 को शादी की थी।
अमला पॉल
इस लिस्ट में साउथ इंडस्ट्री की एक जानी-मानी अभिनेत्री और प्रोड्यूसर अमला पॉल भी शामिल है। बता दे कि सोशल मीडिया पर उन्होंने जनवरी 2024 को गुड न्यूज़ दी थी। अभिनेत्री ने 5 नवंबर 2023 को केरल में जगत देसाई के साथ में क्रिश्चियन रीति रिवाज के साथ में शादी रचाई थी।
ऋचा चड्ढा
ऋचा चड्ढा भी बॉलीवुड की एक जानी-मानी अभिनेत्री है और आपको बता दें कि उनके घर पर भी जल्दी ही नाना मेहमान आने वाला है। एक्ट्रेस ने अली फजल के साथ में शादी रचाई थी।
यामी गौतम
यामी गौतम भी बॉलीवुड की एक मशहूर अभिनेत्री है और आपको बता दें कि उन्होंने लॉकडाउन के समय पर मशहूर फिल्म मेकर आदित्य धर के साथ में शादी रचा ली थी। लेकिन अब जल्दी ही दोनों माता-पिता बनने जा रहे हैं। सोशल मीडिया के जरिए नहीं बल्कि एक्ट्रेस ने फिल्म आर्टिकल 370 के ट्रेलर लॉन्च के दौरान इस खुशखबरी को फैंस के साथ साझा किया।


Click it and Unblock the Notifications











