बॉलीवुड के इन सितारों ने बिना पैसे लिए फिल्मों में किया काम, बाद में हुई हिट तो खूब पछताए

अक्सर देखने के लिए मिलता है कि बिग बजट की फिल्में कई बार फ्लॉप हो जाती है। इतना ही नहीं कई ऐसी फिल्में भी होती है जो कि बहुत छोटे बजट की होने के बावजूद भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा खासा कलेक्शन इकट्ठा करके ले जाती हैं। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे ही फिल्मी सितारों के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने पैसा ना लेकर बॉलीवुड फिल्मों में काम किया और वह फिल्में ब्लॉकबस्टर साबित हुई। इसके चलते उन्हें बाद में पछतावा हुआ।
दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की एक दमदार अभिनेत्री बन चुकी है और आपको बता दें कि उन्होंने शाहरुख खान की फिल्म ओम शांति ओम से बॉलीवुड डेब्यू किया था। लेकिन बहुत कम लोगों को इस बारे में पता है कि उन्होंने इस फिल्म से कोई भी फीस नहीं ली थी।
नवाजुद्दीन सिद्दीकी
नवाजुद्दीन सिद्दीकी बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक दिग्गज कलाकार हैं और आपको बता दें कि उन्होंने पॉजिटिव से लेकर नेगेटिव किरदार तक फिल्मों में अदा किए हैं। लेकिन फिल्म हरामखोर के लिए उन्होंने सिर्फ 1 रुपया की फीस ली थी।
मीना कुमारी
मीना कुमारी को बॉलीवुड इंडस्ट्री की ट्रेजेडी क्वीन कहा जाता है और आपको बता दें कि हर कोई उनकी खूबसूरती का दीवाना हुआ करता था। लेकिन आपको बता दें कि उन्होंने साल 1972 में रिलीज हुई फिल्म पाक़ीज़ा में 1 रुपया लेकर काम किया था।
राजकुमार राव
राजकुमार राव ने भी अपनी एक्टिंग से बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी एक खास पहचान बना ली है और दर्शक भी उन्हें काफी ज्यादा प्यार देते हैं। लेकिन बहुत कम लोगों को पता है कि विक्रमादित्य मोटवानी की फिल्म ट्रैप्ड में राजकुमार राव ने फ्री में काम किया था और लोगों द्वारा उनकी इस फिल्म को काफी पसंद भी किया गया था।
शाहिद कपूर
शाहिद कपूर आज के वक्त पर एक उम्दा कलाकार बन चुके हैं और आपको बता दें कि उनके अफेयर्स के चर्चे भी इंडस्ट्री में खूब रह चुके हैं। लेकिन आपको बता दें कि विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी फिल्म हैदर में शाहिद कपूर ने एक रुपए भी नहीं लिया। हालांकि बाद में यह फिल्म हिट साबित हुई थी।


Click it and Unblock the Notifications
















