दीपिका पादुकोण से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक, इस मामले में दूसरे मर्दों पर मरती है बॉलीवुड हसीनाएं!

Deepika Padukone, priyanka chopra

Favourite Singer of popular Indian celebrities: किसी ने सच ही कहा है कि हर कोई परफेक्ट नहीं होता। ये बात बॉलीवुड सितारों पर भी लागू होती है। दीपिका पादुकोण से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक कुछ ऐसी हसीनाएं हैं जो एक मामले में अपने पतियों से ज्यादा किसी और पर फिदा हैं। आपको पढ़कर हैरानी हो लेकिन यह सच है कि इन लोगों के लिए ये हसीनाएं बहुत जुनूनी भी हैं। चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला।

दीपिका पादुकोण

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक बार अपनी लाइफ के बारे में कुछ सवालों के जवाब दिए थे और इस दौरान उनसे उनके फेवरेट म्यूजिक के बारे में पूछा गया। हालांकि शुरुआत में दीपिका थोड़ी हिचकिचाईं। लेकिन उसके बाद उन्होंने अपनी फेवरेट प्लेलिस्ट के बारे में बताया। लेकिन इसके अलावा दीपिका ने अपने फेवरेट म्यूजिशियन के बारे में भी बात की। पॉप स्टार जस्टिन बीबर का Peaches सॉन्ग 2021 में उनका फेवरेट था। ये गाना बिलबोर्ड की टॉप 100 सूची में भी आया था। 2018 में जब चार्ली पुथ का 'अटेंशन' रिलीज हुआ, तब पादुकोण ने इस गाने का स्क्रीनशॉट अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था। इससे ये तो साफ जाहिर है कि दीपिका पादुकोण को पॉप सिंगर पसंद हैं।

अनुष्का शर्मा

फर्स्ट लॉकडाउन के दौरान, अनुष्का शर्मा ने अपना एक प्लेलिस्ट फैंस के साथ शेयर की थी। इनके टॉप फेवरेट सिंगर से लेकर फेवरेट सॉन्ग तक शामिल थे। अनुष्का के कुछ फेवरेट सिंगर रितविज़, प्रभदीप, पीटर कैट रिकॉर्डिंग कंपनी शामिल थे।

प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा ने खुद पॉप म्यूजिक के साथ एक्सपेरिमेंट किए हैं। एक बार इंटरव्यू के दौरान प्रियंका ने बताया था कि वर्कआउट के दौरान प्रियंका चोपड़ा को रफ़्तार और डिवाइन के रैप ट्रैक को सुनना पसंद है।

शोभिता धुलिपाला

एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला बेशक शादीशुदा नहीं हैं लेकिन शोभिता ने भी लॉकडाउन के दौरान अपने पसंदीदा कलाकारों और गीतों के बारे में बताया था। धुलिपाला स्वाभाविक रूप से लोक शैली के गीतों की ओर आकर्षित होती हैं। उनके फेवरेट टॉप सिंगर्स गोल्डस्पॉट, बॉब डायलन और प्रतीक कुहाड़ हैं जिनके गाने उन्हें सुनना पसंद हैं।

अब तो आप समझ ही गए होंगे कि हम बात कर रहे थे इन हसीनाओं के फेवरेट सिंगर और म्यूजिशियन की। इन हसीनाओं को अपने खाली टाइम में पति के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के बजाय इन सिंगर के गाने सुनना पसंद है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X