..................... Deepika padukone to kiara advani these Bollywood actresses movies come in 2024 - Hindi Filmibeat

साल 2024 में बॉलीवुड की ये हसीनाएं मचाने वाली हैं बॉक्स ऑफिस पर धमाल, फैन्स भी कर रहे बेसब्री से इंतज़ार

Alia Bhatt, shraddha Kapoor, janhvi kapoor, Sara Ali Khan

साल 2023 में बॉलीवुड इंडस्ट्री में काफी बेहतरीन फिल्में रिलीज हुई है। जिसमें शाहरुख खान बाजी मार ले गए और उन्होंने तीन बेहतरीन फिल्में बॉक्स ऑफिस पर दी। लेकिन अब साल 2024 में बॉक्स ऑफिस पर कुछ ऐसी अभिनेत्रियां धमाल मचाने आ रही हैं, जिन्हें देख फैंस के दिल की धड़कन भी तेज हो जाएगी।

दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण साल 2024 में पहले तो 'फाइटर' फिल्म में नजर आने वाली है। इसके बाद में 'कल्कि' और फिर रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स 'सिंघम' का भी वह हिस्सा बनने वाली है।

कैटरीना कैफ

कैटरीना कैफ की साल 2024 में एक फिल्म रिलीज होने वाली है जिसका नाम 'मैरी क्रिसमस' है। बता दे कि इसमें वह विजय सेतुपति के साथ नजर आने वाली है।

कृति सेनन

कृति सेनन की फिल्म 'गणपत' बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई और आपको बता दें कि साल 2024 में उनकी फिल्म 'द क्रू' और 'एक अनाम' से फैन्स ने काफी उम्मीदें लगाई हुई है।

कियारा आडवाणी

कियारा आडवाणी का साल 2023 काफी अच्छा गया। लेकिन साल 2024 में उन्हें 'गेम चेंजर' और 'वॉर 2' जैसी फिल्मों में देखा जाने वाला है।

सारा अली खान

सारा अली खान भी बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री है और फिलहाल उनके पास में चार प्रोजेक्ट है। वह 'ए वतन मेरे वतन', 'मेट्रो इन दिनों', जगन शक्ति का एक प्रोजेक्ट और 'मर्डर मुबारक' में उन्हें देखा जाएगा।

जान्हवी कपूर

जान्हवी कपूर को साल 2024 में तीन फिल्मों में देखा जाएगा। जिसमे मि. एंड मिसेज माही और देवरा शामिल है।

श्रद्धा कपूर

श्रद्धा कपूर को साल 2023 में 'तू झूठी मैं मक्कार' में देखा गया था। लेकिन अब साल 2024 में उन्हें 'स्त्री 2' और 'चंदू चैंपियन' जैसी फिल्मों में देखा जाने वाला है।

आलिया भट्ट

आलिया भट्ट बॉलीवुड की एक मशहूर अभिनेत्री है और उन्होंने काफी बेहतरीन फिल्में दी है। बता दे की साल 2024 में उन्हें 'हार्ट आफ स्टोन' और 'बैजू बावरा' जैसी फिल्मों में देखा जाने वाला है। इसी के अलावा उन्हें यशराज बैनर्स की 'स्पाई' फिल्म में भी देखा जाने वाला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X