कान्स फिल्म फेस्टिवल 2022 में दीपिका पादुकोण ने 15 Looks में उड़ाए होश, किसी की नज़र ही नहीं हटी
कान्स फिल्म फेस्टिवल का समापन हो चुका है लेकिन अगर अभी तक कोई सुर्खियों में बना हुआ है तो वो हैं दीपिका पादुकोण। आखिरी दिन भी दीपिका पादुकोण और उनकी सफेद साड़ी हर किसी का दिल जीत ले गई। गौरतलब है कि दीपिका पादुकोण इस साल, कान्स फिल्म फेस्टिवल के बेस्ट फिल्म की ज्यूरी में शामिल थीं।
यानि कि बेस्ट फिल्म की कैटेगरी में जितनी भी फिल्में थीं उनमें से किसे अवार्ड मिलना चाहिए, ये तय करने की ज़िम्मेदारी जिस टीम को दी गई, उस टीम का हिस्सा दीपिका पादुकोण भी थीं।

कान्स फिल्म फेस्टिवल 2022, 17 मई से 28 मई तक जारी रहा। और इन 12 दिनों में दीपिका पादुकोण के ढेरों लुक्स भी मीडिया की सुर्खियां बने रहे। दीपिका पादुकोण ने अपने हर लुक से फैन्स का दिल जीता। देखिए कान्स 2022 से दीपिका के सारे 15 लुक।

कान्स ज्यूरी डिनर
कान्स पहुंचते ही दीपिका पादुकोण एक ज्यूरी डिनर का हिस्सा बनीं। इस डिनर में शामिल होने के लिए दीपिका ने बेहद सादा सा लुक चुना। उन्होंने एक काले रंग की मिडी चुनी और बेहद कम मेकअप के साथ दीपिका कैमरों के सामने पहुंची।

प्रेस इंटरव्यू
प्रेस इंटरव्यू के लिए दीपिका पादुकोण ने बेहद अलग लुक लिया। इस दौरान, उन्होंने बताया कि वो केवल फिल्मों की प्रक्रिया को इंजॉय करना चाहती हैं और उन्हें जज करने की ज़िम्मेदारी को लेकर कोई भी स्ट्रेस नहीं लेना चाहती हैं।

रेड कार्पेट पर उड़ाए होश
रेड कार्पेट पर दीपिका पादुकोण ने सब्यसाची की साड़ी में होश ही उड़ा दिए। वहीं उनके हेयरस्टाईल पर और हेयरबैंड पर हर किसी की नज़र अटक गई क्योंकि दीपिका पर ये पूरा लुक बेहद खूबसूरत लग रहा था।

भारत पहुंचेगा कान्स
एक और इवेंट के लिए दीपिका पादुकोण ने Mermaid स्टाईल ये गाउन पहना। दीपिका ने भारतीय फिल्मों की तारीफ करते हुए कहा कि एक ऐसा दिन भी होगा जब भारत के फिल्म फेस्टिवल भी कान्स की ही तरह अहम होंगे।

Country Of Honor भारत
कान्स फिल्म फेस्टिवल के 75वें साल में भारत को Country Of Honor चुना गया था और भारत से कई एक्टर्स और सिनेमा के लोग भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। दीपिका पादुकोण भी इस टीम का हिस्सा बनीं।

किया IFFI का विमोचन
इस दौरान, दीपिका पादुकोण ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ इस साल के IFFI के पोस्टर का विमोचन किया। IFFI गोवा में होने वाला एक अहम भारतीय फिल्म फेस्टिवल है।

बेहद प्यारा सा लुक
एक इवेंट के लिए दीपिका पादुकोण इस प्यारी सी फ्रॉक में बेहद क्यूट दिखीं। दीपिका पादुकोण, भारतीय सितारों के साथ घूमर पर डांस करती भी दिखाई दी थीं।

एक और रेड कार्पेट लुक
दीपिका पादुकोण का एक और रेड कार्पेट लुक फैन्स को बेहद पसंद आया। वहीं अपनी मुस्कुराहट से दीपिका पादुकोण जो भी रही सही कसर बाकी होती है, वो भी पूरी कर देती हैं।

Casual कपड़ों में अटेंड किया दिन का इवेंट
दिन के इवेंट्स दीपिका पादुकोण ने ज़्यादातर Casual कपड़ों में ही अटेंड किया। यहां वो एक सफेद प्रिंट की शर्ट और गुलाबी रंग की स्कर्ट में फ्रांस की गलियों में घूमती दिखाई दीं।

Loius Vuitton की ब्रांड एंबेज़़डर
गौरतलब है कि दीपिका पादुकोण को इस साल Louis Vuitton ने अपना ब्रांड एंबेज़डर चुना है। दीपिका पादुकोण इस ब्रांड के लिए मॉडल करने वाली पहली भारतीय सेलिब्रिटी हैं।

एक और Classy Look
कान्स फिल्म फेस्टिवल से दीपिका पादुकोण का एक और Classy लुक। दीपिका इस काले रंग के डीप नेक गाउन में बेहद खूबसूरत दिखीं।

अलग ही अदाएं
वहीं दीपिका ने एक और दिन का इवेंट इस लुक के साथ पूरा किया। कान्स फिल्म फेस्टिवल के कारण ही दीपिका पादुकोण, करण जौहर की बर्थ डे पार्टी का हिस्सा नहीं बन पाईं।

एक और कूल लुक
कान्स फिल्म फेस्टिवल से दीपिका पादुकोण लगातार अपनी तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पर फैन्स के साथ शेयर करती रहीं। वहीं साथ ही वो अपने कपड़ों के डिज़ाईनर और लुक के पीछे ज़िम्मेदार लोगों को भी टैग करती रहीं।

Sassy सा अवतार
इस Long Coat में दीपिका पादुकोण का सैसी अवतार भी सामने आया। अगर काम की बात करें तो दीपिका पादुकोण इस समय ऋतिक रोशन के साथ फाईटर और शाहरूख खान के साथ पठान पर काम कर रही हैं।

इस लुक में विदाई
कान्स फिल्म फेस्टिवल के आखिरी दिन दीपिका पादुकोण इस लुक में दिखाई दीं। फाईटर और पठान के अलावा उनके पास नाग अश्विन की प्रभास के अपोज़िट एक फिल्म है और द इंटर्न रीमेक के साथ उनका नाम जुड़ा है। इसके अलावा दीपिका पादुकोण को नितेश तिवारी की रामायण की सीता भी माना जा रहा है। अब कान्स से लौटने के बाद दीपिका अपने काम में जुट जाएंगी।


Click it and Unblock the Notifications











