दीपिका पादुकोण स्टारर YJHD 3 जनवरी को होगी री-रिलीज़, फैंस ने बताया इसे बेहतरीन बर्थडे गिफ्ट!

ये जवानी है दीवानी, जो 2013 में रिलीज़ हुई थी, एक ऐसी फिल्म है जो प्यार, दोस्ती, दिल टूटने और ख्वाबों की खूबसूरत कहानी को पेश करती है।
आयान मुखर्जी द्वारा डायरेक्टेड दीपिका पादुकोण, रणबीर कपूर और आदित्य रॉय कपूर स्टारर इस फिल्म ने दुनियाभर के दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई है। फिल्म में दीपिका पादुकोण का नैना तलवार का किरदार बेहद खास था।
उन्होंने एक शर्मीली और इंट्रोवर्ट लड़की की कहानी को इतने अच्छे से निभाया, जो खुद को ढूंढने के सफर पर निकलती है। दीपिका की सच्ची और दिल से की गई परफॉर्मेंस ने नैना की भावनाओं, संघर्षों और उसके बदलाव को बहुत खूबसूरती से दिखाया है।
अब, 11 साल बाद, ये जवानी है दीवानी 3 जनवरी 2025 को सिनेमाघरों में फिर से रिलीज़ होने जा रही है। फैंस अपने पसंदीदा किरदार नैना तलवार को फिर से बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं। इस खुशी में और भी इज़ाफा हो गया है क्योंकि दीपिका पादुकोण का बर्थडे 5 जनवरी को है। सोशल मीडिया पर फैंस अपनी एक्साइटमेंट जाहिर कर रहे हैं, और यह री-रिलीज़ उनके लिए एक पुरानी यादों का तोहफा बन गया है, जहां वे अपने पसंदीदा किरदारों को फिर से देख सकेंगे।
एक फैंस ने लिखा है, "दीपिका पादुकोण के फैंस के लिए सबसे बेहतरीन बर्थडे गिफ्ट - नैना की सुप्रीमसी!"
एक दूसरे फैन ने लिखा है, "जब मैं ये मूवी देखने जाऊँगा, तो नैना के चश्मिश लुक को अपनाऊँगा! "
एक फैन ने कॉमेंट करते हुए लिखा है, "2024 का आइकॉन फिर से: नैना तलवार को बड़े पर्दे पर देखने का बेसब्री से इंतजार है!"
एक एक्साइटेड फैन ने लिखा है, "री-रिलीज़ की डेट = दीपिका पादुकोण के जन्मदिन से 2 दिन पहले!🎉"
एक और फैन ने लिखा है, "नैना ओह नैना! चश्मिश नैना वापस आ गई है!


Click it and Unblock the Notifications