चाहे हो मॉडलिंग या एक्टिंग...इनका ही है हमेशा से जलवा..मजेदार!
दीपिका पादुकोण पहले मॉडलिंग करती थीं फिर एक्टिंग में कदम रखा और हर जगह वो बस छा गईं। देखिए उनकी मॉडलिंग के दिनों की तस्वीरें।
दीपिका पादुकोण की फिल्म ये जवानी है दीवानी का एक डायलॉग है - यादें मिठाई के डब्बे की तरह होती हैं। एक बार खोला तो सिर्फ एक टुकड़ा खाकर नहीं रह पाओगे।
[कभी 17 किस तो कभी बोल्ड सीन..कंट्रोवर्सी ने इन्हें बनाया स्टार!]
ऐसा ही कुछ हमारे साथ हो गया। हमने ढूंढी दीपिका की कुछ पुरानी तस्वीरें। उन दिनों की जब वो मॉडलिंग की दुनिया में संघर्ष कर रही थीं।अब दीपिका पादुकोण सुपरस्टार हैं तो उनके उनके मेकअप से लेकर आउटफिट तक सब परफेक्ट रहता है।

लेकिन वक्त हमेशा एक सा नहीं होता और अपनी ये पुरानी तस्वीरें देखकर दीपिका भी कभी कभी हैरान ज़रूर हो जाती होंगी। आपको बता दें दीपिका सुपरमॉडल रह चुकी हैं और उन्हें फिल्मों में पहला ब्रेक फराह खान ने 2007 में ओम शांति ओम से दी थी जिसमें वो शाहरूख के ऑपोजिट नजर आई थीं।
दीपिका पादुकोण ने अपने करियर की शुरूआत मॉडलिंग से की थी और वो टॉप मॉडल भी रह चुकी हैं।
वो किंगफिशर की टॉप मॉडल में से एक थी। बाद में उन्होंने सिद्धार्थ माल्या को डेट किया।
उन्होंने प्रसिद्ध भारतीय ब्रांडों जैसे लिरिल,डाबर, क्लोज-अप टूथपेस्ट और लिम्का के लिए मॉडलिंग की है।
५ वें किंगफिशर वार्षिक फैशन पुरस्कार समारोह में उन्हें वर्ष की शीर्ष मॉडल के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
उन्होंने आईडिया जी फैशन पुरस्कार में दो ट्राफियां, फीमेल मॉडल ऑफ़ दी इयर (कॉमर्शियल असाइंमेंट) और फ्रेश फेस ऑफ़ दी इयर के पुरस्कार प्राप्त किए।
उन्होंने हिमेश रेशमियां के पॉप एल्बम आप का सुरूर में संगीत विडियो के गीत नाम है तेरा में अभिनय से शुरू किया।
उन्हें 2006 के किंगफिशर स्विमसूट कैलेंडर के लिए एक मॉडल के रूप में चुना गया था।
अपनी पुरानी तस्वीरों में भले ही दीपिका पादुकोण काफी अलग दिखती हैं लेकिन फिर भी उनकी अदाएं वैसी हैं।


Click it and Unblock the Notifications








