Kiss करते पकड़े गए- तस्वीर वायरल, अब हो रही शादी, तारीख-जगह सब Final
Recommended Video

इन दिनों बॉलीवुड में अफेयर, प्यार और शादियों का दौर चल रहा है। जहां एक तरफ रणबीर कपूर और प्रियंका चोपड़ा अपने-अपने अफेयर की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। वहीं दूसरी तरफ बॉलीवुड के हॉट कपल दीपिका पादुकोण और रणबीर सिंह अपनी शादी को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में हैं। हाल ही में सामने आया है कि दोनों की शादी की तारीफ भी पक्की हो गई है और जगह भी। यहां तक कि दोनों की फैमिली ने शादी की शॉपिंग भी पूरी कर ली है। माना जा रहा है कि दोनों की शादी इसी साल हो जाएगी। ये खबरें वाकई चौंकाने वाली हैं लेकिन कितनी सच हैं इसका पता तो समय आने पर ही लगेगा।
[रेस 3 का कहर जारी, 150 करोड़ के करीब सलमान खान, तीन दिन बाद पड़ी धीमी]
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शादी की डेट भी फाइनल हो गई है। मुहुर्त और पादुकोण और भवनानी परिवारों के हिसाब से दोनों की शादी इसी साल 10 नवंबर को हो सकती है। बताया ये भी जा रहा है कि दोनों का रोका हो चुका है और शादी की डेट भी कुछ ही दिन पहले फाइनल हुई है। वहीं पहले उदयपुर में डेस्टिनेशन वेडिंग का प्लान बनाया जा रहा था लेकिन अब ये शादी इटली में होगी। जी हां! अनुष्का-विराट की तरह ही दीपिका-रणबीर अपनी शादी के लिए इटली जाएंगे।

बता दें कि पिछले दिनों पादुकोण और भवनानी फैमिली को शादी की शॉपिंग करते हुए भी स्पॉट किया गया था। दीपिका-रणवीर का अफेयर उनकी फिल्म रामलीला के बाद से शुरू हुआ था। इसके बाद दोनों की किस करते हुए एक तस्वीर में सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी थी और अफेयर की खबरें तेज हो गई थीं। बाद में दोनों कई और फिल्मों से साथ दिखे और प्यार की गाड़ी शादी तक पहुंच गई। दोनों मीडिया के सामने कभी अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात तो नहीं करते लेकिन कैमरे के सामने एक-दूसरे को प्यार जताने से पीछे नहीं हटते। दोनों कभी किस करते पकड़े गए तो कभी प्यार जताते। आगे देखें इस कपल की लवी-डवी क्यूट तस्वीरें-


Click it and Unblock the Notifications











