5Years: ब्लॉकबस्टर फिल्म से शुरू हुई सुपरहिट लवस्टोरी, दीपवीर की शादी से दिलचस्प कनेक्शन
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की खबरें तो इन दिनों ताबड़तोड़ चल रही हैं। दीपवीर की शादी से जुड़ी न तो कोई तस्वीर सामने आई हैं और न ही कोई डीटेल शेयर की गई हैं लेकिन फैंस हैं बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और इसीलिए हम आपतक शादी से जुड़ी हर डीलेट पहुंचा रहे हैं। चाहे वो वेडिंग वेन्यू लेक कोमो की तस्वीरें हों या फिर लीक हुई शादी की तस्वीरें। आज हम आपके लिए दीपवीर से जुड़ी एक बेहद दिलचस्प खबर लाए हैं। ये खबर शादी नहीं बल्कि उनकी एक फिल्म से जुड़ी है।
[Video: शादी में पागलों की तरह नाचे रणवीर सिंह, बारात डांस ताबड़तोड़ वायरल, चौंक जाएंगे आप]
दरअसल, दीपिका-रणवीर की शादी का इस फिल्म से स्पेशल कनेक्शन है.. इसी फिल्म के दौरान दीपवीर की नजदीकियां शुरू हुई थीं। ये फिल्म 5 साल पहले आज के ही दिन रिलीज हुई थी। दिलचस्प बात ये है कि दोनों आज के ही दिन शादी करने वाले हैं। अगर आप नहीं समझे तो हम आपको बता दें कि हम बात कर रहे हैं दीपिका-रणवीर और संजय लीला भंसाली की फिल्म रामलीला की। गोलियों की रासलीला: रामलीला वहीं फिल्म है जहां से दीपवीर की लवस्टोरी शुरू हुई थी।

बॉलीवुड के इस पावर कपल को स्क्रीन पर देखते ही फैंस पगला जाते हैं। दोनों अब तक कई फिल्मों में साथ नजर आ चुके हैं। जिनमें ज्यादातर फिल्में संजय लीला भंसाली की ही है। शायद यही कारण है कि सोशल मीडिया पर फैंस ने भंसाली को शादी फिक्स करवाने वाले फूफा जी का दर्जा दे दिया है। आगे देखें दीपिका और रणवीर की 10 शानदार तस्वीरें जिसमें दोनों की कैमिस्ट्री इतनी क्यूट है कि शायद ही बॉलीवुड में ऐसा दूसरा कपल मिले-


Click it and Unblock the Notifications