Just In
- 1 hr ago
शत्रुघ्न सिन्हा के जन्मदिन पर सोनाक्षी सिन्हा ने पोस्ट की शानदार तस्वीर- ऐसे किया विश
- 3 hrs ago
राजस्थान में फिल्म पानीपत का विरोध- जाट समुदाय ने इस वजह की थिएटर में तोड़-फोड़
- 3 hrs ago
सलमान खान की Dabangg 3 ने रिलीज से पहले कमाए 155 करोड़, सुपर ब्लॅाकबस्टर !
- 3 hrs ago
”भंगड़ा पा ले" की मुख्य जोड़ी ने गुरुद्वारा में आशीर्वाद के साथ फ़िल्म का प्रचार किया शुरू!
Don't Miss!
- Sports
PAK vs SL: पहले टेस्ट मैच से पहले श्रीलंका को लगा बड़ा झटका, यह दिग्गज गेंदबाज हुआ बाहर
- News
NGT ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को दिए निर्देश- उपयोग न हों 50 माइक्रोन से कम मोटाई वाले प्लास्टिक
- Automobiles
टाटा कार सेल्स नवंबर 2019: टियागो, नेक्सन का चल रहा जलवा
- Finance
नवंबर में ऑल-टाइम-हाई रहा एसआईपी निवेश, इक्विटी फंड्स से निवेशकों ने मोड़ा मुँह
- Lifestyle
प्रेगनेंसी में करनी पड़ रही है हवाई यात्रा तो इन बातों का जरूर रखें ख्याल
- Technology
Voda-Idea वालों के लिए खुशख़बरी, पढ़िए और जानिए पूरी बात
- Travel
ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों का संगम : पठानकोट
- Education
IIT दिल्ली में एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट के 50 पदों पर भर्ती, जानिए आवेदन प्रक्रिया और योग्यता
दीपिका - रणवीर की शादी की पहली सालगिरह, देखिए पूरा Wedding Album
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह आज अपनी शादी की पहली सालगिरह मना रहे हैं और इसलिए दोनों तिरूपती बालाजी के दर्शन के लिए निकल चुके हैं। 2018 में आज ही के दिन दीपिका और रणवीर ने कोंकणी रीति रिवाज़ से शादी की थी।
कल, यानि कि 15 तारीख को दीपिका और रणवीर अपने परिवार के साथ अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में मत्था टेकने जाएंगे क्योंकि 15 नवंबर 2018 को दोनों ने सिंधी रीति रिवाज़ से शादी की थी।
ये शायद दीपिका और रणवीर की शादी से सबसे खुश तस्वीर है। लेकिन इतने प्यारे लोगों की एक तस्वीर से किसका दिल भरेगा भला। देखिए उनकी शादी का पूरा एल्बम

शुभ विवाह
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के सिंधी रीति रिवाज़ से हुई शादी की एक तस्वीर। दोनों ही बहुत ध्यान से रस्मों को निभाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

मस्ती खोर
अब चूंकि रणवीर और दीपिका दोनों ही मस्तीखोर हैं तो उनकी वो आदत कहां जाएगी भला। कोंकणी रिवाज़ से शादी के दौरान मस्ती के मूड में एक तस्वीर

ध्रुव तारा?
यूं तो सनातन धर्म में विवाह होने के बाद दूल्हा - दुलहन को ध्रुव तारा दिखाया जाता है लेकिन यहां दोनों क्या देख रहे हैं भगवान जाने!

Awwww
आखिर पति - पत्नी बनने के बाद पहला निवाला तो साथ में ही खाना चाहिए। इस तस्वीर में दोनों ही बेहद प्यारे लग रहे हैं।

जो बोले सो निहाल
बस दीपिका कभी कभी यूं ही रणवीर की एक्स्ट्रा एनर्जी देखती ही रह जाती हैं।

बेहद प्यारी तस्वीर
शादी से दीपिका और रणवीर की एक और बेहद प्यारी तस्वीर। इस शादी से पहले दोनों ने एक दूसरे को लगभग 5 साल डेट किया है।

बन्नो री बन्नो
मंडप की ओर जाती दीपिका पादुकोण। एक शरमाती सी दुलहन के रूप में।

शुभ घड़ी
कोंकणी रिवाज़ों से अपनी शादी पूरी करते रणवीर और दीपिका।

सिंदूर टीका
दीपिका को सिंदूर टीका करते रणवीर सिंह। दोनों का प्यार, संजय लीला भंसाली की फिल्म राम लीला के दौरान परवान चढ़ा।

साथ साथ हमेशा
रणवीर सिंह के बारे में बात करते हुए दीपिका ने कई बार बताया कि रणवीर के आने के बाद उनका ज़िंदगी देखने का नज़रिया ही बदल गया।

मेंहदी का चोखा रंग
अगर आपने ध्यान नहीं दिया हो तो रणवीर सिंह ने भी अपने हाथों में मेंहदी रचाई थी।

रस्मों की खुशी
साथ साथ रस्में निभाने की खुशी तो बस जैसे दीपिका के चेहरे से जा ही नहीं पा रही है।

झूमो रे
लग तो रहा है कि दीपिका के घाघरे से ज़्यादा घेर तो रणवीर के इस कुर्ते में है।

खुलकर मस्ती
अब रणवीर सिंह का अंदाज़ ही खुलकर मस्ती करने वाला है तो वो उनके अंदर से कैसे जाएगा।

हुई मैं मस्त
दीपिका पादुकोण की मेहंदी - संगीत के दौरान की एक बेहद शानदार तस्वीर। हमारी ओर से भी इस प्यारे से कपल को शादी की सालगिरह मुबारक।
दीपिका पादुकोण ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि शादी के बाद से ही वो दोनों अपने काम में बहुत ज़्यादा व्यस्त हैं। जहां दीपिका पादुकोण छपाक की शूटिंग कर रही हैं वहीं रणवीर सिंह ’83 की।
दिलचस्प ये है कि ’83 में जहां रणवीर सिंह कपिल देव की भूमिका में दिखाई देंगे वहीं दीपिका पादुकोण कपिल देव की पत्नी की छोटी सी भूमिका में फिल्म में दिखाई देंगी।