जब जीने की इच्छा खो चुकी थीं Deepika Padukone, बोलीं- कुछ करने का मन नहीं होता था...

दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की एक मशहूर अभिनेत्री है और आपको बता दें कि उन्होंने एक बार अमिताभ बच्चन के शो कौन बनेगा करोड़पति में शिरकत की थी। जहां पर वह फिल्म मेकर फराह खान के साथ में पहुंची थी। दीपिका पादुकोण ने अमिताभ बच्चन के सामने अपने डिप्रेशन से जुड़ी हुई बातें भी बताई और इस दौरान बताया कि वह कैसा महसूस कर रही थी।
अब इसी बीच दीपिका पादुकोण का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जो काफी पुराना है। दीपिका पादुकोण ने बताया कि "मुझे साल 2014 में डिप्रेशन हुआ। बाद में मैंने एक मेंटल हेल्थ फाउंडेशन की शुरुआत की। हम इस बीमारी से जुड़े हुए लोगों की मदद करने लगे थे।"
बाद में अमिताभ बच्चन ने दीपिका पादुकोण से पूछा कि आपको कैसा महसूस होता था। जिस पर दीपिका पादुकोण ने बात करते हुए बताया कि "मुझे ऐसा लगने लगता था कि मुझे कम पर नहीं जाना है। मैं किसी को भी मिलना पसंद नहीं करती थी। ना तो मैं बाहर जाना चाहती थी और ना ही मैं कुछ काम करना चाहती थी।"
दीपिका पादुकोण ने इस दौरान इस बात का खुलासा किया था कि वह डिप्रेशन के दौरान जीने की इच्छा हो चुकी थी। इस दौरान फरहान खान ने भी अमिताभ बच्चन को बताया कि "साल 2014 में जब दीपिका मेरी फिल्म हैप्पी न्यू ईयर की शूटिंग कर रही थी तो मुझे भी इस बात का कोई अंदाजा नहीं था कि यह किसी परेशानी से जूझ रही है। मुझे तो बहुत सालों तक लग रहा था कि ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है।"


Click it and Unblock the Notifications