दीपिका पादुकोण की मॉडलिंग के दिनों की RARE तस्वीरें, बदला अंदाज, पहचान नहीं पाएंगे
दीपिका पादुकोण आज बॉलीवुड की सबसे सफर अभिनेत्रियों में मानी जाती हैं। एक के बाद एक सफर फिल्मों के साथ दीपिका ने इंडस्ट्री में अपनी खास जगह बनाई है। लेकिन बता दें, बॉलीवुड में कदम रखने से पहले दीपिका पादुकोण जानी मानी मॉडल रह चुकी हैं। ऐसे में हम यहां आपके लिए दीपिका के मॉडलिंग के दिनों की तस्वीर लेकर आए हैं, जहां उनका अंदाज बिल्कुल ही अलग है।
साल 2007 में दीपिका ने फिल्म "ओम शांति ओम" के साथ बॉलीवुड में कदम रखा। एक वीडियो एल्बम में फराह खान की नजर दीपिका पड़ गई और फराह ने दीपिका को एक मौका दिया। फिल्म में दीपिका के साथ शाहरुख खान थे। जाहिर है इसके बाद दीपिका ने कभी पीछे पलट कर नहीं देखा।

दीपिका ने अपने स्पोर्ट्स करियर को पीछे छोड़कर मॉडलिंग में कदम रखा था। वह किंगफिशर की मॉडल की भी रह चुकी हैं। साथ ही कई बड़े ब्राण्ड के ऐड में भी दिख चुकी हैं। बता दें, ऐश्वर्या राय से लेकर बिपाशा बसु, अनुष्का शर्मा, कैटरीना कैफ तक.. कई एक्ट्रेस ने मॉडलिंग क्षेत्र से आकर बॉलीवुड में हाथ आजमाया है और बेहद सफल रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications