Deepika Padukone: मॉडलिंग के दिनों में ऐसी दिखती थीं दीपिका पादुकोण, इन RARE फोटोज में पहचानना होगा मुश्किल

Deepika Padukone: बॉलीवुड की सबसे चर्चित अभिनेत्रियों में शुमार दीपिका पादुकोण आज अभिनय के लिए जानी जाती हैं। एक के बाद एक सफल फिल्मों के साथ दीपिका ने इंडस्ट्री में अपनी खास जगह बनाई है। लेकिन बता दें, बॉलीवुड में कदम रखने से पहले दीपिका पादुकोण जानी मानी मॉडल रह चुकी हैं। ऐसे में हम यहां आपके लिए दीपिका के मॉडलिंग के दिनों की तस्वीर लेकर आए हैं, जहां उनका अंदाज बिल्कुल ही अलग है।
साल 2007 में दीपिका ने फिल्म "ओम शांति ओम" के साथ बॉलीवुड में कदम रखा। एक वीडियो एल्बम में फराह खान की नजर दीपिका पड़ गई और फराह ने दीपिका को एक मौका दिया। फिल्म में दीपिका के साथ शाहरुख खान थे। ये फिल्म बंपर हिट रही और इसके बाद दीपिका ने कभी पीछे पलट कर नहीं देखा।
खास बात है कि दीपिका ने अपने स्पोर्ट्स करियर को पीछे छोड़कर मॉडलिंग में कदम रखा था। वहा से वो फिल्मों में आईं और अब सबके दिलों पर राज कर रही हैं।

किंगफिशर की मॉडल
दीपिका पादुकोण किंगफिशर की मॉडल भी रह चुकी हैं। साथ ही कई बड़े ब्राण्ड के ऐड में भी दिख चुकी हैं।बता दें, ऐश्वर्या राय से लेकर बिपाशा बसु, अनुष्का शर्मा, कैटरीना कैफ तक.. कई एक्ट्रेस ने मॉडलिंग क्षेत्र से आकर बॉलीवुड में हाथ आजमाया है और बेहद सफल रही हैं।

कई विज्ञापन किए
उन्होंने प्रसिद्ध भारतीय ब्रांडों जैसे लिरिल,डाबर, क्लोज-अप टूथपेस्ट और लिम्का के लिए मॉडलिंग की है।5वें किंगफिशर वार्षिक फैशन पुरस्कार समारोह में दीपिका वर्ष की शीर्ष मॉडल के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

कई अवार्ड जीते
उन्होंने आईडिया जी फैशन पुरस्कार में दो ट्राफियां, फीमेल मॉडल ऑफ़ दी इयर (कॉमर्शियल असाइंमेंट) और फ्रेश फेस ऑफ़ दी इयर के पुरस्कार प्राप्त किए।

हिमेश रेशमिया का एल्बम
दीपिका का जन्म 5 जनवरी, 1986 को डेनमार्क के कोपेनहेगन शहर में हुआ था। दीपिका पद्मश्री सम्मानित पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण की बेटी हैं।हिमेश रेशमिया के पॉपुलर एल्बम 'नाम है तेरा..' में भी वो नजर आ चुकी हैं।

किंगफिशर स्विमसूट कैलेंडर
उन्हें 2006 के किंगफिशर स्विमसूट कैलेंडर के लिए एक मॉडल के रूप में चुना गया था।
दीपिका पादुकोण नेशनल लेवेल की बैडमिंटन चैम्पियन हैं लेकिन उन्होंने फिल्मों में करियर बनाने का फैसला लिया।

कन्नड़ फिल्म
2006 में दीपिका ने कन्नड़ फिल्म 'ऐश्वर्या' से बड़े पर्दे पर एंट्री ली। यह फिल्म सफल रही। साल भर बाद शाहरुख खान के अपोजिट फिल्म 'ओम शांति ओम' से उन्हें बॉलीवुड में एंट्री मिली।

मलाइका ने सुझाया था नाम
'ओम शांति ओम' के लिए फराह खान नया चेहरा तलाश रही थीं।उन्होंने अपनी दोस्त मलाइका अरोड़ा से मदद मांगी। फराह ने मलाइका से कहा कि वे उन्हें शाहरुख के अपोजिट किसी नई मॉडल का नाम सुझाएं।तो उन्होंने दीपिका पादुकोण को फिल्म में कास्ट करने की सलाह दी। दीपिका ने उस वक्त लैक्मे फैशन वीक में वॉक किया था।

बैडमिंटन से मॉडलिंग
एक इंटरव्यू में दीपिका ने कहा था- मैंने नेशनल लेवल तक बेडमिंटन खेला है। लेकिन बाद में अहसास हुआ कि मेरा दिल मॉडलिंग की ओर है।उस समय तक फिल्मों में आने का कोई इरादा नहीं था।
उन्होंने आगे कहा, लेकिन मॉडलिंग के दो साल बाद मुझे फिल्मों के ऑफर मिलने लगे तो मैंने कहीं और जाने का इरादा छोड़ दिया। उस वक्त मैं 18 साल की थी।


Click it and Unblock the Notifications