शादी से पहले दीपिका ये Pics देख लीजिए, पहचान नहीं पाएंगे, एकदम अलग अंदाज
इन दिनों बॉलीवुड के गलियारों में कोई फिल्म हिट-फ्लॉप होने की नहीं बल्कि दो सुपरस्टार्स की शादी की चर्चाएं हैं। जी हां! हम बात कर रहे हैं दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की। दोनों की शादी की रस्में इटली में शुरू हो चुकी हैं और 14-15 को शादी भी हो जाएगी। इटली से वापस आने के बाद दीपवीर पहले बेंगलुरू और फिर दिल्ली में रिसेप्शन पार्टी देने वाले हैं। अब बस हर किसी को इंतजार है तो बस दूल्हा-दुल्हन की शादी की तस्वीरों का.. तस्वीरें आने में थोड़ा वक्त लगेगा लेकिन इस बीच हम आपके लिए बेहद खास तस्वीरें लेकर आए हैं।
[Video: शादी में पागलों की तरह नाचे रणवीर सिंह, बारात डांस ताबड़तोड़ वायरल, चौंक जाएंगे आप]
ये तस्वीर हैं दीपिका पादुकोण की लेकिन ये शादी की नहीं बल्कि उनके मॉडलिंग के दिनों की हैं। आप तो जानते ही होंगे कि फिल्मों में आने से पहले दीपिका एक जानी-मानी मॉडल रह चुकी हैं। उन्होंने किंगफिशर के लिए भी फोटोशूट करवाया है। अब दीपिका पादुकोण सुपरस्टार हैं तो उनके उनके मेकअप से लेकर आउटफिट तक सब परफेक्ट रहता है। लेकिन वक्त हमेशा एक सा नहीं होता और अपनी ये पुरानी तस्वीरें देखकर दीपिका भी कभी कभी हैरान ज़रूर हो जाती होंगी।

इन तस्वीरों को देखकर आप भी अंदाजा लगा सकते हैं कि दीपिका बॉलीवुड में डेब्यू के बाद से कितनी बदल गई हैं। तो चलिए इसी बात पर हम आपको दिखाते हैं मॉडलिंग के दिनों की 10 तस्वीरें जिनमें दीपिका एकदम अलग अंदाज में नजर आ रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications