मैगजीन के कवर पर छाईं दीपिका पादुकोण, बीच किनारे हॉट पोज से धमाल
'छपाक' फिल्म एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने ELLE मैगजीन के लिए फोटोशूट करवाया है। दर्शकों को दीपिका पादुकोण ने अपने हॉट अंदाज से अट्रैक्ट किया है। ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट से एक्ट्रेस ने खुद फोटोशूट की तस्वीर को साझा किया है। बता दें हाल में ही दीपिका पादुकोण छपाक फिल्म में नजर आई थीं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल तो नहीं दिखा पाई लेकिन रिव्यू शानदार रहे थें।
दीपिका पादुकोण ने इंस्टाग्राम पर मैगजीन के फोटोशूट से ढेरों तस्वीरों को साझा किया। अब तक उनके फोटोशूट को लाखों यूजर्स ने पसंद कर डाला है। कमेंट्स के जरिए फैंस उनकी काफी प्रशंसा भी कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











