‘पठान’ की सफलता के बाद इन प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं दीपिका पादुकोण, कृति सेनन और आलिया भट्ट भी हैं Busy

दीपिका पादुकोण इस समय 'पठान' की सफलता से बेहद उत्साहित हैं। शाहरुख खान के अपनी चौथी ब्लॉक बस्टर फिल्म 'पठान' में दीपिका पादुकोण ने जासूस का किरदार निभाया है। इस फिल्म के बाद दीपिका कई आने वाले प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं। सिर्फ दीपिका ही नहीं बॉलीवुड स्टार कृति सेनन भी अपने आने वाले कई प्रोजेक्ट्स में खासी व्यस्त हैं। इसके साथ-साथ आलिया भट्ट भी मां बनने के बाद फिर से अपनी जिंदगी को पुरानी पटरी पर लौटा रही हैं।
आइए जानते हैं दीपिका पादुकोण, कृति सेनन और आलिया भट्ट किन प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं :

दीपिका पादुकोण :
दीपिका पादुकोण फिल्म 'पठान' के बाद ऋतिक रोशन के साथ 'फाइटर' और प्रभास के साथ 'प्रोजेक्ट के' में नजर आने वाली हैं। इसके साथ ही वह फिल्म 'द इंटर्न' के हिंदी रीमेक में भी नजर आएंगी। इस फिल्म में दीपिका फिल्म 'पिकू' के बाद एक बार फिर से अमिताभ बच्चन के साथ नजर आने वाली है। बता दें कि 25 जनवरी को दीपिका की फिल्म 'पठान' रिलीज हुई है जिसमें वह शाहरुख खान और जॉन अब्राहम के साथ नजर आ रही हैं। यह फिल्म पैन इंडिया के साथ-साथ विदेशों में भी बेहद शानदार बिजनेस कर रही है। फिल्म रिलीज होने के 3 दिनों के अंदर ही 200 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है।

कृति सेनन :
फिल्म 'भेड़िया' और 'मिमी' में शानदार काम करने के बाद कृति सेनन की गिनती इस समय बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में हो रही है। कृति जल्द ही फिल्म 'शहजादा' में कार्तिक आर्यन के साथ स्क्रिन शेयर करती नजर आएंगी। इसके अलावा प्रभास के साथ फिल्म 'आदिपुरुष' में माता सीता का किरदार और फिल्म 'गणपत' में भी वह नजर आने वाली हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म 'भेड़िया' के लिए कृति सेनन ने 4 करोड़ रुपये चार्ज किया था।

आलिया भट्ट :
'गंगूबाई काठियावाड़ी' और फिल्म 'ब्रह्मास्त्र : पार्ट वन शिवा' की शानदार सफलता के बाद आलिया भट्ट की पहली हॉलीवुड फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' अगस्त में नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। इसके साथ ही आलिया भट्ट, प्रियंका चोपड़ा और कैटरीना कैफ के साथ फिल्म 'जी ले जरा' में नजर आने वाली हैं। रणवीर सिंह के साथ आलिया जल्द फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आएंगी। बताया जाता है कि इसके बाद फिल्म 'ब्रह्मास्त्र पार्ट वन शिवा' का दूसरा पार्ट 'देव' की शूटिंग शुरू करेंगी।


Click it and Unblock the Notifications











