SPECIAL: शाहरूख खान को रिप्लेस करने कोई आ गया....देखो...देखो वो आ गया
कहते हैं कि रोमांस के मामले में शाहरूख खान को रिप्लेस करना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है। लेकिन इस नामुमकिन काम को मुमकिन कर दिखाया एक सुपरस्टार ने। जिसने शाहरूख के साथ डेब्यू कर उसी को रोमांस में टक्कर दी और जीती भी।
बात हो रही है दीपिका पादुकोण की। दीपिका का रोमांस बॉलीवुड में एक स्टाईल बन गया। चाहे राम लीला में रणवीर हों या तमाशा में रणबीर, कॉकटेल में सैफ हों या फिर कार्तिक फरहान - दीपिका की खासियत ये थी कि वो हर किसी को रोमांस में अपने साथ ढाल गईं।

लेकिन सीधी सी बात ये है कि रोमांस बोले तो बॉलीवुड और रोमांस किंग बोले तो किंग खान। शाहरूख खान रोमांस के बेताज बादशाह हैं और हमेशा रहेंगे। लेकिन उनके रोमांस को अगर किसी ने बखूबी टक्कर दी है तो वो है अपनी डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण।
शाहरूख के रोमांस का फ्लेवर चाहे जो रहा हो एक्शन, निगेटिव, गुस्सा, कॉमेडी, पागलपन या फिर सिर्फ Awww वाला रोमांस उन्होंने हमेशा दर्शकों का दिल जीता।
अपने छोटे से करियर में दीपिका ने शाहरूख स्टाईल कुछ ऐसे डायलॉग मारे हैं कि आप भी उनके फैन हो चुके हैं। वैसे आज दीपिका अपना 32वां जन्मदिन मना रही हैं तो कमेंट बॉक्स में उन्हें विश करना मत भूलिएगा।


Click it and Unblock the Notifications













