इस मामले में दीपिका को कोई नहीं दे सकता टक्कर..कमाल की Creativity!
दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेसेस में से एक हैं जो कुछ भी कर लें हमेशा अच्छी ही लगती हैं और उनके फैशन सेंस को हमेशा सराहा ही जाता है। वो एयरपोर्ट से लेकर वर्कआउट तक में क्या पहनती हैं इसपर सबकी नजरें रहती हैं।
वो फिल्मों में बस कुछ अलग कर लें तब खासकर फीमेल फैन्स उस चीज को फॉलो करने लगती हैं। दीपिका पादुकोण चाहे पीकू हो या कॉकटेल हमेशा कुछ अलग ही फैशन लेकर आती हैं और लोगों के दिलों पर छा जाती हैं।
[बॉलीवुड की सबसे स्टाइलिश एक्ट्रेस का बिकिनी लुक...सुपरहॉट और ग्लैमरस!]
हाल में दीपिका पादुकोण अनामिका खन्ना की एक ड्रेस में दिखीं जिसमें साड़ी को वो कुछ अलग स्टाइल में पहनी हैं लेकिन हमेशा की तरह वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं। ऐसा लगता है साड़ी के साथ एक्सपेरीमेंट करना दीपिका को कुछ ज्यादा ही पसंद है। पहले भी कई बार वो साड़ियों को कुछ अलग तरीके से पहने दिख चुकी हैं।
दीपिका के फैन्स आज काफी खुश होने वाले हैं आखिर हम उनकी साड़ियों में बेहद खूबसूरत तस्वीरें लेकर जिसे देखकर आप भी मानेंगे की दीपिका पादुकोण को वाकई एक्सपेरीमेंट करना काफी अच्छा लगता है। देखिए तस्वीरें।


Click it and Unblock the Notifications