दीपिका-ऋतिक से लेकर मृणाल-विजय देवरकोंडा तक, साल 2024 में ये जोड़ियां बॉक्स ऑफिस पर काटेंगी बवाल

Fresh Pairs Of Bollywood: साल 2023 भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के लिए काफी बेहतरीन साबित हुआ है। इस दौरान सलमान खान से लेकर शाहरुख खान तक की फिल्मों ने काफी जमकर रिकॉर्ड तोड़े। हर साल फिल्ममेकर्स इंडस्ट्री में कुछ नई जोड़ियां लेकर आते हैं। लेकिन अब साल 2024 में कुछ ऐसी जोड़ियां है, जो बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली है। आज हम आपको होने के बारे में बताने वाले हैं।
वामिका गब्बी-वरुण धवन
वामिका गब्बी और वरुण धवन को VD19 में साथ में देखा जाने वाला है। यह साल 2024 की एक बेहतरीन फिल्म होने वाली है और इसे एटली द्वारा निर्देशित किया जा रहा है। इससे पहले वरुण धवन ने फिल्म 'बवाल' में काम किया था और वामिका की बात करें तो आपको बता दें कि पिछले साल उन्होंने पांच सक्सेसफुल प्रोजेक्ट किए।
मृणाल ठाकुर-विजय देवरकोंडा
मृणाल ठाकुर और विजय देवरकोंडा भी साल 2024 की एक फ्रेश जोड़ी होने वाली है। दोनों को साथ में फिल्म 'फैमिली स्टार' में देखा जाने वाला है। मृणाल ठाकुर की यह तीसरी तेलुगू फिल्म होने वाली है। जिसे हिंदी के अलावा कई और भाषाओं में डब किया जाएगा।
कैटरीना कैफ-विजय सेतुपति
कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति को साथ में फिल्म 'मैरी क्रिसमस' में साल 2024 में देखा जाने वाला है। यह एक बिल्कुल फ्रेश चोरी होने वाली है और फैंस भी दोनों को स्क्रीन पर साथ देखने के लिए बेकरार है।
फातिमा सना शेख-अली फज़ल
फातिमा सना शेख और अली फजल को अनुराग बसु की रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'मेट्रो इन डिनो' में देखा जाने वाला है। फातिमा सना शेख और अली फजल के बीच में फिल्म के दौरान रोमांटिक सीन भी फिल्माए जाने वाले हैं।
मानुषी छिल्लर-जॉन अब्राहम
मानुषी छिल्लर और जॉन अब्राहम को साथ में 'तेहरान' फिल्म में देखा जाएगा। यह जोड़ी साल 2024 की एक फ्रेश जोड़ी मानी जा रही है। फैंस दोनों को साथ में स्क्रीन पर देखने के लिए बेताब है।
दीपिका पादुकोण-ऋतिक रोशन
दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन को साथ में फिल्म 'फाइटर' में देखा जाने वाला है। साल 2024 की यह एक हॉट जोड़ी बनने वाली है। फिल्म को सिद्धार्थ आनंद के द्वारा डायरेक्ट किया जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications

















