इस टॉप हसीना के पिता को माधुरी दीक्षित पर था क्रश, शादी की बात पता चलते ही खुद को कर लिया था कैद

Madhuri Dixit Fan: माधुरी दीक्षित को बॉलीवुड की धक-धक गर्ल कहा जाता है और आपको बता दें कि उन्होंने 90 के दशक में काफी बेहतरीन फिल्मों में भी काम किया है। वैसे तो एक्ट्रेस की खूबसूरती से लेकर अभिनय तक का हर कोई दीवाना है। लेकिन एक टॉप एक्ट्रेस के पिता उनकी शादी की खबर सुनकर काफी दुखी हो गए थे और खुद को कमरे में कैद कर लिया था।
दरअसल ही कोई और नहीं बल्कि दीपिका पादुकोण के पिता थे। दीपिका पादुकोण ने खुद साल 2016 में इंडिया टुडे के साथ एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया था। उन्होंने बताया था कि जब उनके पिता प्रकाश पादुकोण को माधुरी दीक्षित की शादी के बारे में पता चला तो वह हैरान हो गए। वह बुरी तरीके से सहन गए थे और खुद को बाथरूम में बंद कर लिया।
दीपिका पादुकोण अपने पिता के बहुत ज्यादा करीब हैं और दोनों की बॉन्डिंग भी काफी बेहतरीन है। पठान और फाइटर जैसी फिल्मों में दीपिका पादुकोण कम कर चुकी है और इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने खुद बताया था कि उनके पिता प्रकाश पादुकोण को माधुरी दीक्षित पर क्रश हुआ करता था। वह उनके पूरी तरीके से दीवाने हो गए थे।
जब दीपिका पादुकोण ने इस किस्से का खुलासा किया था तो उनके सामने माधुरी दीक्षित बैठी हुई थी। इन सभी बातों को सुनकर माधुरी दीक्षित ब्लश करने लगी थी। दीपिका पादुकोण ने यह भी बताया कि जब उनके पिता को माधुरी दीक्षित की शादी के बारे में पता चला तो उनका रोजाना कॉफी पीने और अखबार पढ़ने का रूटीन बिगड़ गया। एक्ट्रेस ने बताया कि उनको जब पता चला तो वह बाथरुम से बाहर आए और उनकी आंखों में आंसू दिखाई दे रहे थे। तब उनकी मां ने उन्हें चढ़ाते हुए कहा कि तुम क्या बाथरुम में रो रहे थे।


Click it and Unblock the Notifications