..................... Deepika Padukone had revealed how difficult her breakup with Ranbir Kapoor - Hindi Filmibeat

'मैं शहर में नई थी और उसके दोस्त...' रणबीर कपूर से ब्रेक अप पर ये क्या बोल गई दीपिका पादुकोण

Deepika Padukone Ranbir Kapoor

दीपिका पादुकोण की उम्र 38 साल की हो चुकी है और उन्होंने कई साल पहले एक्टर रणवीर सिंह के साथ में शादी कर ली थी। दोनों की शादी 14 नवंबर 2018 में हुई थी और इन्होंने साउथ इंडियन के साथ-साथ सिंधी रीति रिवाज के साथ में शादी की थी। दोनों की शादी को तकरीबन 7 साल पूरे हो चुके हैं।

अब शादी के 7 साल बाद दीपिका पादुकोण मां बनने वाली है। लेकिन अब इसी बीच ऐक्ट्रेस अपने पुराने बयान को लेकर चर्चा में है। उन्होंने यह स्टेटमेंट तब दिया था जब वह कॉफी विद करण में पहुंची थी और उन्होंने रणबीर कपूर को लेकर कुछ ऐसा कह दिया था जिसके चलते वह आज भी काफी ज्यादा चर्चा में रहती हैं।

दरअसल एक वक्त था जब दीपिका पादुकोण ने रणबीर कपूर को डेट किया। 2007 में उनकी मुलाकात बचना ए हसीनों फिल्म के दौरान हुई थी। इस दौरान एक्ट्रेस ने रणबीर के नाम का टैटू भी बनवा लिया था। दोनों बेहद सीरियस रिलेशनशिप में भी थे और शादी करना चाहते थे। लेकिन 2 साल में ही दोनों का ब्रेकअप हो गया और इसकी वजह कैटरीना कैफ को भी बताया जाता है।

खबरों के अनुसार फिल्म अजब प्रेम की गजब कहानी के वक्त रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ काफी नजदीक आ गए थे। इसी के चलते दीपिका और रणबीर के बीच कुछ भी ठीक नहीं चल रहा था और ब्रेकअप हो गया। रणबीर से धोखा खाकर एक्ट्रेस सदमे में चली गई थी और इससे निकलने के लिए उन्हें वक्त लगा।

लेकिन एक बार कॉफी विद करण में जब दीपिका पादुकोण पहुंची थी तो उन्होंने रणबीर के साथ अपने ब्रेकअप को लेकर बात की। उनसे सवाल किया गया कि रणबीर के साथ में क्या उनका ब्रेकअप मुश्किल था? जिस पर उन्होंने कहा कि यह मेरे लिए बहुत ज्यादा मुश्किल था क्योंकि कहीं ना कहीं वह रिश्ता मेरे लिए दुनिया बन गया था।

दीपिका पादुकोण कहती है कि मैं शहर में नई आई थी और उसके दोस्त भी मेरे दोस्त बन चुके थे। उसकी लाइफ मेरी मेरा जिंदगी बन गई और मुझे ऐसा नहीं लगता कि मैंने अपनी खुद की जिंदगी में जीने का प्रयास किया। जब यह रिश्ता खत्म हुआ तो इसने मुझे सच में बहुत कुछ सिखाया और आज मुझे बेहतर इंसान बनाया।

एक बार खुद रणबीर कपूर की मां और ऐक्ट्रेस नीतू कपूर ने सिमी ग्रेवाल के चैट शो में यह कहा था कि मुझे ऐसा नहीं लगता कि रणबीर कपूर की काफी सारी गर्लफ्रेंड रही है। उनकी सिर्फ एक गर्लफ्रेंड रही और वह दीपिका थी। मेरे ख्याल से उनके रिश्ते में कुछ कमी थी और कुछ ऐसा था जो नहीं था। हर किसी का रिश्ता होता है और वह आगे बढ़ जाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X