Deepika Padukone के परिवार का बड़ा राज आया सामने? एक्ट्रेस के पिता ने अपनी बहन संग लिए सात फेरे!

Deepika Padukone father marriage: बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपनी खूबसूरती और गालों में पड़ने वाले डिंपल के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है। लेकिन एक्ट्रेस को लेकर आप एक बात शायद आप नहीं जानते होंगे और वो है उनके पिता प्रकाश पादुकोण की शादी।

Deepika Padukone father marriage

'अपनी बहन' से की थी शादी?

खबरें के मुताबिक दीपिका पादुकोण के पिता प्रकाश पादुकोण ने अपनी बहन से शादी की है। ये फैक्ट सच तो है लेकिन पूरा नहीं। सबसे पहले साफ कर दें कि प्रकाश पादुकोण ने अपनी सगी बहन से शादी नहीं की थी। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने अपनी सेकंड कजिन उज्जला पादुकोण से शादी की थी। उज्जला ही दीपिका की मां हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें, कन्नड़ ब्राह्मण समुदाय में सेकंड कजिन से शादी करना गलत नहीं माना जाता।

प्रकाश पादुकोण: खेल की दुनिया का बड़ा नाम

दीपिका पादुकोण के पिता एक नामी स्पोर्ट्समैन रह चुके हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि उन्होंने 1980 में ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप जीतकर इतिहास रचा था। वो दुनिया के नंबर 1 बैडमिंटन खिलाड़ी रह चुके हैं और यही नहीं, उन्हें अर्जुन अवॉर्ड और पद्मश्री से सम्मानित भी किया जा चुका है।

शादी और कोपेनहेगन का सफर

प्रकाश पादुकोण ने उज्जला से शादी के बाद कोपेनहेगन (डेनमार्क) में नौकरी की। दीपिका का जन्म 1986 में कोपेनहेगन में हुआ। 1989 में प्रकाश पादुकोण ने बैडमिंटन से रिटायरमेंट ले लिया। उनका कहना था कि जीवन के उस दौर में परिवार और स्थिरता ज्यादा जरूरी हो गए थे। इसलिए उन्होंने रिटायरमेंट लेने की सोची।

माधुरी दीक्षित पर था क्रश?

2016 में दीपिका पादुकोण ने एक इंटरव्यू में मजेदार खुलासा किया था कि उनके पिता को माधुरी दीक्षित पर क्रश था। दीपिका ने हंसते हुए बताया था कि जब उनके पिता को माधुरी की शादी की खबर मिली तो उन्होंने खुद को बाथरूम में बंद कर लिया था। बाद में यह किस्सा परिवार में मजाक बन गया।

दीपिका की सफलता में परिवार की भूमिका

दीपिका ने मॉडलिंग से करियर शुरू किया। हिमेश रेशमिया के म्यूजिक वीडियो से उन्हें पहचान मिली और 2007 में 'ओम शांति ओम' से बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री की। आज वह इंडस्ट्री की हाइएस्ट पेड एक्ट्रेसेस में गिनी जाती हैं।

More from Filmibeat

Read more about: deepika padukone
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X