दीपिका पादुकोण का वो स्कूल वाला प्यार, स्टारडम मिलते ही दिया धोखा, एक्स बॉयफ्रेंड की उड़ी रातों की नींद

दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की एक मशहूर अभिनेत्री है और आपको बता दे कि आज के वक्त में वह अपनी एक्टिंग के साथ-साथ निजी जिंदगी को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहती है। उन्होंने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की थी। जब वह एक्टिंग स्कूल में थी तो उनकी मुलाकात निहार पांड्या से हुई। दोनों साथ में एक्टिंग और मॉडलिंग सीख रहे थे।
हालांकि धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ती गई और दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे। खबरों के अनुसार दीपिका और निहार एक दूसरे को लेकर काफी ज्यादा सीरियस थे और लिव-इन रिलेशनशिप तक में रह रहे थे। दोनों के बीच सब सही चल रहा था और साल 2007 में दीपिका को शाहरुख खान की फिल्म ओम शांति ओम ऑफर हुई। जिस अभिनेत्री रातों-रात स्टार बन गई थी।
डेब्यू फिल्म से ही दीपिका का कैरियर आसमान छूने लगा था और उन्हें एक के बाद एक फिल्म में ऑफर होने लगी। दूसरी तरफ निहार पांड्या को इंडस्ट्री में कोई भी मौका नहीं मिल रहा था। इसी बीच दीपिका की नजदीकियां रणबीर कपूर से बढ़ने लग गई थी और साथ में काम करते-करते दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे। जब इस बात की खबर निहार को लगी तो वह पूरी तरह टूट गए।
लेकिन जब दीपिका और रणबीर कपूर का ब्रेकअप हुआ तो एक्ट्रेस ने रणवीर सिंह का हाथ थाम लिया और शादी के बाद अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गई। लेकिन निहार पांड्या के लिए यह सब इतना आसान नहीं था और उन्होंने एक इंटरव्यू में यह भी बताया था कि उन्हें इन सब चीजों से निकलने में काफी वक्त लगा। एक ऐसा वक्त भी आया था जब निहार का नाम गौहर खान के साथ में भी जोड़ा गया था।
हालांकि कभी भी गौहर खान और निहार ने अपने रिश्ते की कोई पुष्टि नहीं की है। कुछ वक्त बाद ही दोनों का ब्रेकअप हो गया था और निहार ने साल 2019 में स्टार सिंगर नीति मोहन के साथ में शादी रचा ली थी। साल 2019 में निहार ने कंगना रनौत की प्रोडक्शन हाउस तले बनी फिल्म मणिकर्णिका से बॉलीवुड डेब्यू किया। हालांकि उनका फिल्मी करियर कुछ खास कामयाब नहीं हो पाया और एक्टर अपना अब बिजनेस संभाल रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications



