इस एक्ट्रेस ने पहली ही फ़िल्म से बॉक्स ऑफिस पर मचा दिया था धमाल, पति भी हैं सुपरस्टार

Deepika Padukone Career: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में ऐसी कई सारी हसीनाएं हैं जो कि आज के समय में एक उस मुकाम पर पहुंच चुकी है, जहां पर उन्हें सुपरस्टार से कम नहीं कहा जा सकता। लेकिन यहां तक पहुंचाने के लिए उन्होंने काफी पापड़ बेले। आज हम आपको एक ऐसी ही एक्ट्रेस के बारे में बताने वाले हैं। जो अभी के वक्त में भले ही फिल्म इंडस्ट्री से थोड़ी दूरी बनाए हुए हैं, लेकिन जब भी वह पर्दे पर उतरती है तो लोगों की दिल की धड़कन तेज हो जाती है। दरअसल हम बात कर रहे हैं दीपिका पादुकोण की।
दीपिका पादुकोण बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की एक मशहूर अभिनेत्री बन गई है और आपको बता दें कि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शाहरुख खान की फिल्म 'ओम शांति ओम' से की थी। फिल्म में दोनों की जोड़ी काफी ज्यादा पसंद भी की गई थी और यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी। तभी से दीपिका के करियर का ग्राफ बढ़ता चला गया।
बाद में फिल्म 'रामलीला' की शूटिंग के दौरान दीपिका पादुकोण का दिल रणवीर सिंह पर आ गया। यहीं से दोनों की प्रेम कहानी शुरू हो गई और कई फिल्मों में साथ में काम करने के बाद दोनों ने शादी कर ली। अब हाल ही में शादी के कई साल बाद दोनों माता-पिता बन चुके हैं। दीपिका ने सितंबर में ही बेटी को जन्म दिया है।
कुछ दिन पहले ही दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपनी बेटी का नाम भी रिवील कर दिया था। दरअसल उन्होंने अपनी बेटी का नाम दुआ रखा है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस समय दीपिका पादुकोण सारा वक्त अपनी बेटी को दे रही है। हाल ही में उनकी फिल्म सिंघम अगेन को दिवाली के मौके पर रिलीज किया गया था। लेकिन अभी के वक्त में वह किसी भी प्रोजेक्ट में काम नहीं कर रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications