#10Years..सुपरस्टार एक्ट्रेस ने शाहरुख के साथ किया डेब्यू..सलमान को बोला NO !
आज बॉलीवुड की एक धमाकेदार फिल्म को रिलीज़ हुए पूरे 10 साल हो गए हैं। जी हां..हम बात कर रहे हैं फिल्म ओम शांति ओम की, जिसके दस साल पूरे होने का शोर सोशल मीडिया पर इस कद्र मचा हुआ है कि लगातार ट्विटर पर 10 years of om shanti om ट्रेंड कर रहा है।
वहीं इस फिल्म के साथ साथ दीपिका पादुकोण के भी इंडस्ट्री में 10 साल पूरे हो गए हैं। और जब से दीपिका ने इंडस्ट्री में कदम रखा है उसके बाद से तो उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। इन्होंने शाहरुख खान के साथ काफी फिल्मों में काम किया है।

और पिछले काफी दिनों से खबरें आ रही थीं कि हो सकता है वो पहली बार सलमान खान के साथ रेस 3 में नज़र आ जाएं। लेकिन ऐसा ना हो सका। और आज तक ये जोड़ी साथ नहीं दिखी जिसे लोग वाकई में एक बार ऑनस्क्रीन साथ देखना चाहते हैं।
#10Years...शाहरुख खान की फिल्म..सलमान खान ने सुपरस्टार का तीन घंटे तक इंतज़ार किया !
फिलहाल, दीपिका अपनी अाने वाली फिल्म पद्मावती के प्रमोशन में बिज़ी हैं तो आज उनके इस इंडस्ट्री में 10 साल पूरे होने पर उनके 10 बेस्ट रोल पर नज़र डाल लेते हैं।


Click it and Unblock the Notifications