3 ब्लॉकबस्टर और 8 Flop, बॉलीवुड की सबसे बड़ी सुपरस्टार, अब करेंगी Dhamaka
बॉलीवुड में हर साल कई नए चेहरे आते हैं। इसमें से कई हिट होते हैं तो कई फ्लॉप वहीं ऐसे कम ही लोग हैं जिन्हें पहली ही फिल्म से तगड़ी सफलता मिल जाती है। बॉलीवुड की ऐसी ही लकी स्टार हैं दीपिका पादुकोण। इंडस्ट्री में दीपिका ने अपने फिल्मी सफर से 11 साल पूरे कर लिए हैं। दीपिका भले ही अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं लेकिन आज हम इस सुपरस्टार एक्ट्रेस की फिल्मी करियर के बारे में बात करेंगे। अपनी खूबसूरती से दीपिका ने लाखों को दीवाना बनाया वहीं अपने शानदार टैलेंट से लोगों का दिल भी जीत लिया।
[कैंसिल हुए ठग्स ऑफ हिंदोस्तान के शो, बढ़ी आमिर की मुसीबत, फूटा पब्लिक का गुस्सा]
शाहरुख खान जैसे बड़े सुपरस्टार के साथ करियर की शुरूआत करने वाली दीपिका को खुद भी यकीन नहीं था कि वे इतनी बड़ी सुपरस्टार बन जाएंगे। वो भी इतने कम समय में। आज के ही दिन दीपिका की पहली फिल्म यानी ओम शांति ओम रिलीज हुई थी। जब से दीपिका ने इंडस्ट्री में कदम रखा है उसके बाद से तो उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। इन्होंने शाहरुख खान के साथ काफी फिल्मों में काम किया है। शाहरुख के साथ उनकी पहली फिल्म ही ब्लॉकबस्टर रही तो ये जोड़ी आगे भी चेन्नई एक्सप्रेस जैसी फिल्मों में सुपरहिट साबित हुई।

दीपिका इन शादी की तैयारियों में बिजी हैं। पद्मावत के बाद उनकी किसी फिल्म को लेकर अभी कोई खास चर्चा नहीं है। हालांकि फैंस दीपिका को बार-बार देखना चाहते हैं। आज उनके इस इंडस्ट्री में 10 साल पूरे होने पर उनके 10 बेस्ट रोल पर नज़र डाल लेते हैं।


Click it and Unblock the Notifications